उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक नाबालिग लड़की को मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने एक गुंडे से शादी करने से इनकार कर दिया था। पीड़िता की हालत गंभीर है। लखनऊ में उसका इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी लापता है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक एलआर कुमार ने गुरुवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बुधवार (21 अगस्त) शाम गोलू नामक युवक ने एक लड़की के घर में घुसकर उस पर मिट्टी का तेल छिड़क दिया और आग लगा दी। लड़की को गंभीर हालत में आज लखनऊ रेफर किया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि गोलू कुछ वक्त से लड़की को बुरी नजर से देखता था। 2 दिन पहले उसने लड़की के साथ बदतमीजी भी की थी। बताया जा रहा है कि वह लड़की से शादी करना चाहता था, लेकिन पीड़िता ने इनकार कर दिया था। आरोपी बुधवार को लड़की को घर में घुस गया और उसने वारदात को अंजाम दे दिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लड़की के परिजनों ने पुलिस पर मुकदमा दर्ज न करने का आरोप लगाया है। इसकी जांच कराई जाएगी। अगर पुलिसकर्मियों की लापरवाही मिलती है तो सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, लड़की 60 प्रतिशत जल गई है।
[bc_video video_id=”5818887191001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
बता दें कि इस तरह का मामला अप्रैल 2019 में भी सामने आया था। उस दौरान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक लड़की ने शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इससे नाराज होकर लड़के ने युवती व उसकी मां को गोली मार दी थी। आरोपी की पहचान शैतान सिंह के रूप में हुई थी।