अमेरिका के पिट्सबर्ग से गोलीबारी की खबर आ रही है। यहां 63 साल के एक शख्स को जब घर खाली करने का नोटिस दिया गया तो उसने पुलिस पर गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मामला इतना बढ़ गया कि लगभग 100 राउंड फायरिंग करनी पड़ी। लगभाग 6 घंटे की टकराव के बाद पुलिस ने उसे मार गिराया। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार शख्स ने पिट्सबर्ग के पास पुलिस पर अचानक गोलीबारी करनी शुरू कर दी। उसे घर खाली करने का नोटिस दिया गया था।

पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की मगर वह फायरिंग करने लगा। पुलिस ने उसकी फायरिंग का जवाब दिया। 6 घंटे तक पुलिस और उस शख्स में टकराव की स्थिति बनी रही। हालांकि 6 घंटे बाद वह मारा गया।

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने गारफील्ड के पास शख्स की गोलीबारी का जवाब दिया। इस दौरान वहां लगभीग 100 राउंड गोलियां चलाई गईं। घटना से इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया।

कैलिफोर्निया के बार में गोलीबारी, 5 की मौत

अमेरिका के कैलिफोर्निया से सामूहिक गोलीबारी की खबर सामने आ रही है। यहां एक ऐतिहासिक बार में गोलीबारी से 5 लोगों की मौत हो गई वहीं 6 लोग घायल हो गए। डेली मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार रात कैलिफोर्निया के एक ऐतिहासिक बाइकर बार में एक सेवानिवृत्त कानून प्रवर्तन अधिकारी ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि हालात पर काबू पाने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी फायरिंग की। जिसमें संदिग्ध को गोली लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

रिपोर्ट के अनुसार, गोली लगने से घायल हुए छह लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इस गोलीबारी में संदिग्ध सहित कुल 11 लोगों को गोली लगी। हमले में किसी भी कानून प्रवर्तन प्रतिनिधि को गोली नहीं लगी। सीबीएस न्यूज़ ने बताया कि सेवानिवृत्त कानून प्रवर्तन अधिकारी और उनकी पत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। शायद वे किसी घरेलू बात पर लड़ रहे थे। यह लड़ाई देखते ही देखते बढ़ गई और आरोपी अधिकारी ने गोली चलानी शुरू कर दी। फिलहाल संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) और विस्फोटक ब्यूरो (एटीएफ) इस मामले की जांच कर रहे हैं।