Raksha Khadse Daughter: महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई। यहां के मुक्ताई नगर इलाके में आयोजित ऐसे मेले में गई केंद्रीय मंत्री बेटी और उसकी सहेलियों से मनचलों ने छेड़खानी की। दौनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में खुद रक्षा मंत्री खडसे ने मुक्ताई नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
3-4 लड़कियों के साथ छेड़खानी की
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए SDPO कृष्णत पिंगले ने बताया कि 28 फरवरी (शुक्रवार) को कोथली गांव में एक यात्रा थी। इसी यात्रा में आरोपी अनिकेत घुई और उसके 7 दोस्तों ने 3-4 लड़कियों के साथ छेड़खानी की। इन लड़कियों में एक केंद्रीय खेल मंत्री की बेटी थी व अन्य उसकी सहेलियां थीं।
यह भी पढ़ें – हाथों में मेहंदी, गले में स्कार्फ…, कौन हैं हिमानी नरवाल जिनकी नीले सूटकेस में मिली लाश, इस कारण थीं काफी फेमस
उन्होंने बताया कि हमने POCSO (प्रिवेंशन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) एक्ट के साथ-साथ IT (इन्फॉर्मेशन) एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें भेजी गई हैं।
खडसे ने कहा, “परसों रात मेरी बेटी मेले में गई थी और यह घटना घटी। कुछ लड़कों ने उसे परेशान किया।”
यह भी पढ़ें – केरल : शादी का झांसा देकर युवती का यौण शोषण, प्राइवेट फोटो लीक करने की देता था धमकी, गिरफ्तार
वहीं, पूर्व मंत्री और रक्षा के ससुर एकनाथ खडसे ने कहा कि पुलिस को पहले भी इन युवकों के खिलाफ कई शिकायतें मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा, “ये लड़के खूंखार अपराधी हैं। महाराष्ट्र में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं। अपराधियों को पुलिस का डर नहीं है। लड़कियां शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आती हैं। माता-पिता का मानना है कि उनकी बेटियों के नाम का खुलासा नहीं किया जाना चाहिए। हमने शिकायत की क्योंकि हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा था।”