बिहार के कटिहार जिले में 2 चचेरी बहनों से गैंगरेप के बाद उनकी हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने क्रूरता की हर हद पार कर दी। उन्होंने वारदात को अंजाम देने के बाद एक किशोरी की दोनों आंखें फोड़ डालीं। वहीं, दूसरी के प्राइवेट पार्ट्स धारदार हथियार से काट दिए। जांच के दौरान सामने आया है कि दोनों बहनें परवल तोड़ने खेत में गई थीं। उस दौरान इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
वारदात से पहले मारपीट भी की गई: पुलिस के मुताबिक, दोनों लड़कियों की उम्र 13 से 14 साल के बीच थी। दोनों चचेरी बहनें थीं। इनमें एक छठी और दूसरी 7वीं की स्टूडेंट थी। जांच में सामने आया है कि दोनों लड़कियों को बुरी तरह पीटा भी गया।
National Hindi News, 09 August 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
गुरुवार सुबह खेत में मिले शव: परिजनों के मुताबिक, दोनों लड़कियां बुधवार दोपहर परवल तोड़ने गई थीं, लेकिन घर नहीं लौटीं। रात में उनकी काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार (8 अगस्त) सुबह दोनों के शव एक खेत में पड़े मिले। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
Bihar News Today, 09 August 2019: बिहार से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
झारखंड पुलिस भी मौके पर पहुंची: बताया जा रहा है कि यह इलाका झारखंड के साहिबगंज की सीमा से सटा हुआ है। ऐसे में झारखंड पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। हालांकि, सीमा क्षेत्र बिहार का तय होने के बाद झारखंड के पुलिसकर्मी लौट गए।
[bc_video video_id=”6069662550001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज: कटिहार के पुलिस सुपरिंटेंडेंट विकास कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, परिजनों के बयान पर एक नामजद समेत 4 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।