दिल्ली पुलिस ने 2 भाइयों को 22 साल की एक महिला के साथ रेप के जुर्म में गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इन दोनों भाइयों ने साउथ दिल्ली के अमर कॉलोनी स्थित अपने घर में पीड़ित महिला को बंधक बना कर भी रखा। यह महिला किसी तरह इस घर से निकल कर भागने में कामयाब हो सकी और उसने वहां से निकलने के बाद पुलिस से संपर्क किया। इस मामले में पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की पहचान भरत और शत्रुघ्न के रुप में हुई है। पुलिस ने इसे गैंगरेप और अप्राकृतिक यौनाचार से जुड़ा मामला बताया है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला हाल ही में उत्तर प्रदेश के एक जिले से दिल्ली आई थी। वो यहां नौकरी की तलाश में थी। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि महिला अपने घर से नाराज थी और गुस्से में आकर वो अपने घर से यहां चली आई थी। दिल्ली में वो निजामुद्दीन स्टेशन पर उतरी और उसके बाद वो काम की तलाश में लाजपत नगर पहुंची। यहां  एक चाय की दुकान पर उसकी एक महिला से मुलाकात हुई।

इस महिला ने उसे नौकरानी के तौर पर लाजपत नगर में ही काम दिलाने का वादा किया। लेकिन थोड़ी देर बाद चाय की दुकान चलाने वाली महिला के दोनो बेटे उसे अपने साथ ले गए और उसे अपने घर में बंधक बना लिया। इसके बाद इन दोनों भाइयों ने मिलकर उसके साथ कई बार रेप किया। महिला को 4 दिनों तक वहां बंधक बना कर रखा गया। इस दौरान उसने वहां से भागने की कोशिश भी की लेकिन वो नाकाम रही।  एक दिन जब दोनों भाई सो रहे थे तो यह महिला किसी तरह वहां से भाग निकली। इस मामले में महिला ने थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस ने मामले में 376डी, 377 और 506 के तहत केस दर्ज किया है और जांच शुरू की । शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपी भाईयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। (और…CRIME NEWS)