बिहार में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां बेटियां सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला बांका जिले से है। जहां दरिंदे एक लड़की को घर से उठा ले गए। दोनों आरोपी उसे घर से दूर बहियार ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने लड़की को धमकी दी कि वो किसी से कुछ ना कहे वरना वे उसे नहीं छोड़ेंगे। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है। एक का नाम सुनील यादव है और दूसरे का नाम मंगरा यादव है। यह घटना एक सप्ताह पहले की है। पीड़िता का परिवार डर के मारे पुलिस से शिकायत करने से घबरा रहा था मगर पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और अपनी मां के साथ बंधुआ कुरावा थाने जाकर मामले को दर्ज करवाया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

आरोपियों ने पहले लड़की को प्रता़डित किया फिर उसके साथ गंदा काम किया। पीड़िता की मां ने बताया कि मेरी बेटी घर में अकेली थी। आरोपियों को इस बात की भनक लग गई। वे बेटी को अकेला पाकर पानी पीने के बहाने मेरे घर में घुस गए। इसके बाद वे बेटी को उठाकर बहियार ले गए। वहीं पर उन्होंने मेरी बेटी के साथ गलत काम किया।

इतना ही नहीं, आऱोपियों ने मेरी बेटी को धमकी दी कि अगर उसने किसी से घटना के बारे में कुछ भी कहा तो वे उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। हम सभी बहुत डर गए थे इसलिए एक सप्ताह तक चुप थे मगर बेटी बेटी ने हिम्मत दिखाई और आरोपियों को सबक सिखाने की ठानी। इसके बाद उसने थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है मगर अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला है।

लड़की के साथ गलत काम करने के बाद गला रेता

इसी तरह की एक और घटना सामने आई है। बांका जिले के ही आनंदपुर ओपी थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की शौच के लिए बाहर गई थी। जहां पहले से घात लगाए बैठे विनय हांसदा ने उसके साथ गंदा काम किया औऱ फिर मारपीट की। इतना ही नहीं उसने लड़की का गला रेत दिया। नाबालिग किसी तरह अपने घर पहुंची। परिजनों ने देखा कि वह खून से लथपथ थी। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है और आरोपी की तलाश की जा रही है। जिले में इस तरह की दो घटनाएं होने से लोग दहशत में है।