यूपी के आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर में एक सनसनीखेज घटना में तीन लोगों की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला गया। मृतकों में पति-पत्नी और तीन माह की बेटी शामिल हैं। दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं। घटना से इलाके में खलबली मच गई। एक साथ तीन हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृत महिला के शरीर पर कपड़े नहीं थे। इससे मामले में दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। घटना सोमवार सुबह नौ बजे के आसपास हुई है।

घटना सुबह नौ बजे हुई आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर भरौलिया गांव में सोमवार सुबह नौ बजे लोगों को घटना की सूचना मिली। लोगों ने बताया कि अब्दुल कय्यूम (40), पत्नी सादिया इरफान (37) और तीन माह की मासूम बेटी की लोहे की राड हत्या कर दी गई है। तीनों की लाश खून से लथपथ वहां पड़ी हुई थी। इसके अलावा छह साल की बेटी अशरा फिरदौस और चार साल का बेटा अयान घायल अवस्था में वहा तड़प रहे थे।

Hindi News Today, 25 November 2019 LIVE Updates: बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ट्यूबवेल मालिक के आने पर हुई जानकारी घटना की जानकारी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई। एसपी सिटी ने बताया कि अब्दुल कय्यूम गांव के अनीस अहमद के ट्यूबवेल की रखवाली करता था। सुबह अनीस ने फोन किया तो अब्दुल ने फोन नहीं उठाया। अनीस घर पहुंचा तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है। जमीन पर तीनों की लाश पड़ी है और दोनों बच्चे तड़प रहे हैं। पत्नी सादिया के शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसने इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी। कुछ देर बाद जानकारी पाकर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।

घायल बच्चों के ठीक होने का इंतजार पुलिस का कहना है कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि हत्या किसने की और इसके पीछे वजह क्या है। फिलहाल पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की खोजबीन शुरू करा दी है। पुलिस दोनों घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करा दी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि उनके ठीक होने पर पूछताछ के बाद घटना की सही वजह पता चल सकेगी।