हरियाणा के पानीपत से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां दो किन्नरों ने मिलकर अपने एक दोस्त का प्राइवेट पार्ट काट दिया। जानकारी के मुताबिक यह युवक कई दिनों से किन्नरों के साथ रहता था और उन्हें अपना दोस्त समझता था। इतना ही नहीं कई बार वो किन्नरों के साथ लोगों के घर शुभ अवसर जाता था और उनके साथ ढोलकी भी बजाता था।

अब इस युवक ने आरोप लगाया है कि पायल और बबली नाम के दो किन्नरों ने धोखे से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। इतना ही नहीं युवक के मुताबिक इन दोनों ने उसे मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। इस मामले में हिमाचल प्रदेश के पोंटा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब जिले का रहने वाला है। वो यहां कालाआम्ब में रहने वाले बबली और पायल किन्नर के ग्रुप के साथ रहता था और अक्सर उन लोगों के साथ ढोलकी बजाने जाया करता था। पीड़ित के मुताबिक बीते 15 जुलाई, 2019को पायल और बबली उसे लेकर बिलासपुर गए।

यहां इन दोनों ने उसे धोखे से बेहोश कर दिया और फिर उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला। युवक को इस बात की जानकारी होश आने के बाद हुई। युवक का कहना है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो दोनों किन्नरों ने उससे कहा कि अगर उसने इस घटना का किसी से जिक्र किया तो वो उसे जान से मार देंगे। दोनों किन्नरों ने उसे ‘महक’ नाम भी दे दिया था।

इसके बाद वो उसे लेकर कालाआम्ब चले आए। यहां किसी तरह यह युवक दोनों किन्नरों के चंगुल से छूटकर थाने पहुंचा और उसने 25 जुलाई, 2019 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। अब इस मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मुकम्मल जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। (और…CRIME NEWS)