Tiktok Video: ड्यूटी के दौरान Tiktok वीडियो बनाना दिल्ली पुलिस की 2 महिला कर्मचारियों को भारी पड़ सकता है। इस मामले में अब वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। दरअसल कुछ दिनों पहले 2 महिला पुलिस कर्मचारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में दोनों लुटियन्स दिल्ली इलाके में लगे बैरिकेड के पास गाना गाती हुई नजर आई थीं। दोनों पुलिस की वर्दी में थीं और वहां ड्यूटी पर तैनात थीं। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
इस वीडियो में नजर आ रहा था कि दोनों महिलाएं दिल्ली पुलिस के बैरिकेड के पास खड़ी थीं और इनमें से एक महिला के पास मोबाइल था। इस मोबाइल में हरियाणवी गाना बज रहा था। यह महिला इस गाने के साथ लिप्सिंग भी कर रही थी। इसके बाद वो अपने बिल्कुल पास खड़ी दूसरी महिला पुलिस कर्मचारी को भी ऐसा ही करने के लिए कहती हैं। इसके बाद दोनों वीडियो को शूट करते हैं। 15 सेकेंड का यह Tiktok वीडियो काफी वायरल हुआ है।
‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ के मुताबिक दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता अनिल मित्तल ने कहा है कि इस मामले की जांच गंभीरता पूर्वक की जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं दिल्ली पुलिस में कॉन्सेटबल हैं और दोनों महिला पुलिसकर्मियों की साल 2018 में बतौर सिपाही भर्ती हुई थी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो कई लोगों ने शेयर भी किया है।
Y hai delhi police pm security mai chook krte huye tik tok bnane mai busy. pic.twitter.com/fG0k763WWw
— Priyang Bhardwaj (@Hemant749091) July 30, 2019
बता दें कि इससे पहले गुजरात से भी ऐसा मामला सामने आ चुका है। यहां पुलिस थाने के अंदर का Tiktok वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया था। उससे पहले पिछले महीने एक युवक का Tiktok वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में वो पुलिस की गाड़ी के ऊपर पुश-अप करता नजर आ रहा था। यह कार एसीपी इस्तेमाल करते थे। इस मामले में कार के मालिक के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। (और…CRIME NEWS)

