मध्य प्रदेश के सतना से पुलिस ने 3 लोगों को आतंकियों से संबंध होने के शक में गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी बजरंग दल का पूर्व नेता बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, इनके कनेक्शन पाकिस्तान बेस्ड टेरर सिंडिकेट से पाए गए हैं। वहीं, उनके कब्जे से बरामद फोन पाकिस्तान के 17 फोन नंबर भी मिले हैं। तीनों लोग इन नंबरों पर लगातार वॉट्सऐप कॉल करते थे और वीडियो मैसेज भेजते थे। वहीं, कुछ संदेश पाकिस्तान की आजादी के दिन यानि 14 अगस्त को भेजे गए थे।
पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों की पहचान बलराम सिंह, सुनील सिंह और शुभम तिवारी के रूप में हुई है। सतना पुलिस ने इन्हें बुधवार (21 अगस्त) रात गिरफ्तार किया। इनके गिरोह में कुल 5 सदस्य शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन तीनों आरोपियों के सहयोगी इंदौर व भोपाल में भी हैं। वहीं, एंटी टेरर स्क्वायड को इंदौर में पुलिस द्वारा चलाए गए टेरर फंडिंग ऑपरेशन के तहत इनकी जानकारी मिली थी।
मध्य प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता व अडिशनल इंस्पेक्टर जनरल (स्पेशल आर्म्ड फोर्स) एपी सिंह ने बताया, ‘‘आरोपियों के बारे में जानकारी आईटी डिपार्टमेंट से मिली थी। हालांकि, बलराम व उसके सहयोगी अपने बैंक खातों में 50 हजार रुपए से ज्यादा नहीं रखते थे। इसके अलावा तीनों आरोपी रेगुलर बेसिस पर बंगाल, बिहार और झारखंड में बड़ा अमाउंट रोजाना ट्रांसफर करते थे।’’
[bc_video video_id=”6075642531001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार तीन आरोपियों में से शामिल बलराम सिंह बजरंग दल का पूर्व नेता रह चुका है। उसे 2 साल पहले चीन में बने जासूसी सिम बॉक्स के साथ पकड़ा गया था। वह पिछले साल ही जमानत पर छूटा था। तीनों आरोपियों को देश के खिलाफ जानकारी देने व कार्रवाई करने के आरोप में एक्शन लिया गया है।
