महाराष्ट्र के ठाणे से हैरान करने वाली घटना सामने आई है, यहां एक शख्स कथित तौर पर अपने दोस्त का कान काट लिया और निगल भी गया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
मामले में कासरवडावली थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार सुबह पाटलीपाड़ा इलाके में एक पॉश हाउसिंग सोसाइटी में हुई। पीड़ित श्रवण लीखा (37) ने अपनी शिकायत में कहा कि वह और आरोपी विकास मेनन (32) दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे, तभी दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
काटकर खा गया कान
लीखा ने आरोप लगाया कि मेनन अचानक हिंसक हो गया और उसने उसके कान का एक हिस्सा काट लिया एवं उसे निगल लिया। लीखा ने कहा कि इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मेनन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 117 (2) के तहत स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। मामले की हर तरफ चर्चा हो रही है। पीड़ित अभी भी सदमें में है।
प्रिंसिपल ने तीसरी क्लास की छात्रा को इतना पीटा, चली गई उसकी आंख की रोशनी, आखिर हुआ क्या था?