मुंबई में आतंकी हमला कर पूरे भारत को दहलाने वाला जमात-उद-दावा चीफ हाफिज सईद को पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया। हाफिज को लाहौर शहर से गिरफ्तार किया गया। खबरों के मुताबिक, सईद को काउंटर टेररिज्म विभाग (CTD) ने उसे लाहौर से गुजरांवाला जाते वक्त गिरफ्तार कर लिया। आंतकी सईद को गिरफ्तार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि उसे 2009 से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि, हाफिज सईद पाकिस्तान में बैठ भारत में दहशत फैलाने के लिए हमेशा साजिश रचता रहता है। हाफिज के इशारे पर ही भारत में कई बड़ी वारदातें अंजाम दी गईं। संयुक्त राष्ट्र ने 2008 में बढ़ती आतंकी घटनाओं के चलते सईद के आतंकी के संगठनों जमात-उद-दावा और लश्कर-ए-तैयबा को बैन कर दिया था। हाफिज पर कई बार आतंकी घटनाओं को अंजाम देने का आरोप लगा। लेकिन इस रसूखदार आतंकी पर पाकिस्तान भी हाथ डालने से कतराता रहा है। वैसे तो हाफिज के गुनाहों की लिस्ट बड़ी लंबी है। आतंकी हाफिज भारत का सबसे बड़ा गुनाहगार है। भारत ने कई आतंकी घटनाओं के बाद पाकिस्तना को हाफिज के खिलाफ सबूत सौंपे लेकिन नापाक पड़ोसी ने हमेशा इन्हें मानने से इंकार कर दिया।
आरोप-
दिसंबर 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले का मास्टरमांइड।
2002 में अक्षरधाम मंदिर पर हमला। गुजरात के गांधीनगर में अक्षरधाम मंदिर परिसर में हुए इस हमले में जैश-ए-मोहम्मद और हाफिज के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का नाम साने आया था। इस हमले में करीब 31 लोगों की मौत हो गई थी।
जुलाई 2006 में मुंबई लोकल में एक के बाद हुए एक धमाकों का आरोपी।
नवंबर 2008 में मुंबई पर हुए बड़े हमले का मास्टरमाइंड।
बीते साल 2018 में हुए कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले में भी हाफिज का नाम आया था। इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे।

