ब्रिटेन के वेल्स से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक 16 साल की लड़की को पीरियड्स के समय दर्द हो रहा था। उस दर्द को कम करने के लिए उसने दोस्तों के सुझाव पर गर्भनिरोधक की गोली खा ली। गोली खाने के बाद उसके शरीर पर काफी बुरा असर हुआ। उसके शरीर के अंदर ऐसे बदलाव हुए जिसे देखकर वह हैरान थी। शुरू में तो उसे समझ नहीं आया कि उसके साथ क्या हो रहा है। बाद में डॉक्टर को दिखाने पर पता चला कि गर्भनिरोधक की गोली खाने की वजह से उसके अंदर से बदलाव हुए हैं। द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूके की एक 16 साल की लड़की की गर्भनिरोध की गोली खाने के तीन हफ्ते बाद ही मौत हो गई।

25 नवंबर से खानी शुरू की थीं गोलियां

उसने 25 नवंबर से गोलियां लेनी शुरू की थी। इसके बाद 5 दिसंबर तक उसे सिरदर्द होने लगा। इसके बाद सप्ताह के अंत तक उसे उल्टी होने लगी। परिवार के अनुसार, उसे हर 30 मिनट में उल्टी हो रही थी। उसके पूरे शरीर में असहनीय दर्द हो रहा था। जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। वहां जांच करने के बाद परिजन को बताया गया कि शायद लड़की के पेट में कीड़ा है। परिवार ने कहा कि डॉक्टरों का कहना था कि कोई खतरे की बात नहीं है मगर दवा खाने के 18 दिन बाद यानी 13 दिसंबर को ब्रेन क्लॉट से उसकी मौत हो गई।

द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, 16 साल की लैला खान को पीरियड्स के समय बहुत दर्द हो रहा था। वह कॉलेज की छात्रा थी। उसके दोस्तों ने उसे गर्भनिरोधक गोली लेने का सुझाव दिया। लैला ने 25 नवंबर को गोलियां लेनी शुरू की थी। इसके बाद 5 दिसंबर तक उसके सिर में दर्द होने लगा और सप्ताह के आखिर में उसे उल्टी होने लगी।

लैला की चाची जेना ब्रेथवेट ने कहा, “रविवार की रात वह बहुत बीमार थी। वह हर 30 मिनट में उल्टी कर रही थी। हमें सोमवार की सुबह जीपी अपॉइंटमेंट मिली। उसका इलाज शुरू हुआ। डॉक्टर्स का कहना था कि उन्हें लगता है कि उसके पेट में कीड़ा है। हालांकि, उसकी हालत खराब होती गई। वह दर्द से चिल्लाने लगी। इसके बाद परिवार ने उसे अस्पताल ले जाने का फैसला किया लेकिन लैला बाथरूम में गिर गई। उसके पैरों में कुछ हुआ। लैला के परिजन उसे कार तक ले गए मरग वह बहोशी का हालत में थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां सीटी स्कैन करने के बाद पता चला कि उसके ब्रेन में खून का थक्का जम गया है। इसके बाद 13 दिसंबर को लैला की सर्जरी हुई मगर अगले दिन डॉक्टर्स ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर दिया।

लैला की मौत की खबर ने उसके परिवार को तोड़कर रख दिया। लैला के परिजन का कहना है कि क्रिसमस करीब है और हमारे घर की खुशी चली गई है। परिवार का कहना है कि यह समझ से बाहर है जब उन्होंने कहा था कि कोई खतरे की बात नहीं है तो अगले दिन वह ब्रेन डेड कैसे हो गई? अभी-अभी उसने कॉलेज जाना शुरू किया था। उसकी नौकरी लगी थी। परिवार तबाह हो गया है। लैला के परिजन ने लैला के अंगों का दान कर दिया। जिससे क्रिसमस से कुछ दिन पहले 5 लोगों की जान बच गई।