दिल्ली के वजीराबाद थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपनी सौतन को सबक सिखाने के लिए उसके एक महीने के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बच्चे का शव प्लास्टिक के बोरी छिपा कर सो गई। लेकिन इस मामले की पोल उसकी एक छह साल की बेटी खोल दी। आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी है।

पति को दूसरी पत्नी से प्यार करना सहन नहीं कर पा रही थी: पुलिस ने बताया कि महिला अपने पति के दूसरी पत्नी से ज्यादा प्यार करना सहन नहीं कर पा रही थी। उसे सबक सिखाने के लिए उसने ऐसा काम किया है। आरोपी महिला का नाम सपना (28) है। बिहार के मुंगेर की रहने वाली सपना के पति का नाम विशेसर (30) है। वह लखीसराय का रहने वाला है। करीब आठ साल पहले दोनों की शादी हुई थी। सपना के दो बेटी और एक बेटा हैं। पिछले साल जब विशेसर बिहार गया तो उसने लखीसराय के पास ही रहने वाली निशा (23) से दूसरा ब्याह कर लिया। निशा को पिछले महिने ही एक बेटा हुआ था। विशेसर आस-पास दो अलग-अलग कमरे लेकर दोनों पत्नियों को वजीराबाद में रखता था।

National Hindi News, 26 September 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

आरोपी महिला की बेटी ने किया पर्दाफाश: यह घटना 13 सितंबर की आधी रात की है। जब पुलिस ने सपना से पूछताछ की तो सपना ने अपना मुहं बंद ही रखा। लेकिन उसकी बेटी ने अपने पापा से बताया कि उसे (बच्चे) को मम्मी अपने साथ लेकर गई थी। जिसके बाद पुलिस वालों ने सख्ती से पूछताछ की तो मामला खूल कर सामने आया।

https://youtu.be/xZcqyK9Kj-A

इस तरह की घटना पहले भी सामने आ चुकी है: सौतन को लेकर इस तरह का विवाद अभी कुछ दिनों पहले ही देखने को मिला था। इससे प्रकार की एक घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शेरकोट इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने रंजिश के चलते अपनी सौतन की 3 साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं सौतेली मां ने 3 साल की मासूम की हत्या करने के बाद उसके शरीर को मोमबत्ती से भी जलाया। मासूम की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच के बाद 24 घंटे के भीतर ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।