साथी पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोपी सुशील कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सुशील कुमार को जेल भेज दिया गया है। ऐसे में सुशील कुमार काफी परेशान हो गया है। सुशील जेल में काफी शांति से बैठा रहता है। इसके बाद वह वर्कआउट करने के लिए सामान की मांग कर रहा है। हालांकि जेल में उसे ऐसी कोई सुविधा नहीं दी जा सकती है। सुशील ने अब वर्कआउट करने के लिए खुद डंबल बना लिए हैं।
सुशील कुमार ने पानी की खाली बोतलों ने अपने लिए डंबल बना लिए हैं और वह इसी से वर्कआउट भी कर रहा है। सुशील कुमार ने जेल के वार्डर ने पानी की बोलतें मांगी थीं। इन बोतलों में सुशील ने पानी भरकर वजनी कर लिया और एक डंडे का इंतजाम कर उन्हें दोनों तरफ बांध दिया। इससे वह एक प्रकार से डंबल का काम कर रही है जिससे रोज़ाना सुबह-सुबह वह वर्कआउट करता है।
सुशील कुमार पहलवान है और पहलवान अपनी डाइट का बहुत खास ध्यान रखते हैं। सुशील कुमार लगातार डाइट का खाना भी मांग रहा है। हिंदुस्तान को सूत्रों ने बताया, कोर्ट ने डाइट को लेकर भी जेल प्रशासन से जवाब मांगा था। इस मामले पर प्रशासन ने अपना जवाब जेल प्रशासन को सौंप दिया है। अब इस पर कोर्ट का फैसला आना बाकि है। जेल प्रशासन का कहना है कि जैसा भी आदेश आएगा उस पर पूरी तरह अमल किया जाएगा।
अभी सुशील को जेल का खाना भी पसंद नहीं आ रहा है और वह खाने में भी काफी नखरे कर रहा है। फिलहाल उसके लिए किसी भी प्रकार के स्पेशल खाने की व्यवस्था नहीं की गई है। क्योंकि इस मामले पर पहले ही जेल प्रशासन से कोर्ट जवाब मांग चुका है तो कोर्ट के आदेश का इंतजार किया जा रहा है। सुशील जेल प्रशासन ने प्रोटीन की मांग कर रहा था। बता दें, सुशील कुमार पर अपने साथी पहलवान की हत्या का आरोप है।
सुशील कुमार ने सागर धनखड़ के साथ दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में मारपटी की थी। इसका वीडियो भी दिल्ली पुलिस के हाथ लग चुका है। वीडियो में सुशील को साफ देखा जा सकता है। घायल अवस्था में सागर धनखड़ को अस्पताल ले जाया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी। सुशील कुमार को दिल्ली की मंडोली जेल के अलग सेल में रखा गया था।