Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां आवारा कुत्तों के झुंड ने 9 साल के मासूम को नोंच डाला। खेत में लकड़ी बीनने के लिए गए बच्चे पर कुत्तों ने हमला बोल दिया। वो उसे खेत से खींचते हुए झाड़ियों में ले गए। बच्चे का आधा सिर खा गए। मांस तक बाहर आई। शरीर के अन्य हिस्सों को भी बुरी तरह से नोंचा। मासूम ने चीखते-चिल्लाते दम तोड़ दिया।
लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी
घटना जिले के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के इस्लामनगर की है। बच्चे के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को देख कुत्ते भाग खड़े हुए। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचान पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लहूलुहान बच्चे को कपड़े में लपेट कर अस्पताल ले गई। हालांकि, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें – ट्रेन में अकेली देख गंदी हरकत करने लगा शख्स, महिला ने तुरंत लगाया दिमाग, हाथ मलते रह गया मनचला
बच्चे की पहचान इस्लामनगर निवासी मदन कश्यप के बेटे पुरुषोत्तम कश्यप (9) के रूप में हुई है। मंगलवार की दोपहर वो खेत से लकड़ियां बीनने गया था। यहां कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया। वे करीब 10 मिनट तक उसे नोचते रहे। बच्चा बचने के लिए हाथ-पैर मारता रहा, लेकिन कुत्तों ने उसे नहीं छोड़ी। वे उसे लगातार नोचते रहे।
यह भी पढ़ें – पति के दोस्त को दिल दे बैठी महिला, सच्चाई सामने आई तो जीवनसाथी की बेरहमी से की हत्या, डर के मारे बच्चे भी सहमे
कुत्तों के नोचने के कारण सिर से बाल समेत मांस उतर गया था। स्थानीय लोग शोर सुनकर जबतक बच्चे को बचाने के लिए दौड़े तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ऐसे में उन्होंने पुलिस और बच्चे के परिजन को सूचना दी।
बच्चियों पर कुत्तों ने कर दिया था हमला
गौरतलब है कि सहारानपुर में बीते साल नवंबर में भी कुत्तों ने बच्चों को अपना शिकार बनाया था। जिले के गंगोह के सांगाठेडा गांव में जैनब, सुमैया, सादाना और नाबिया मदरसे में पढ़ने गईं थीं। वो पढ़कर लौट रही थीं। तभी कुत्तों ने उन्हें दौड़ा दिया। कुत्तों ने झपट्टा मारकर उन्हें गिरा दिया। फिर घेरकर उन्हें नोचने लगे। इस हमले में बच्चियां बुरी तरह से घायल हो गईं। दो बच्चियों के तो चेहरे के मांस भी कुत्ते ले भागे थे।