उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शेरकोट इलाके में एक औरत ने तीन साल की सौतेली बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद औरत ने बच्ची की शरीर को उसने मोमबत्ती से जलाया। पुलिस ने हत्या के 24 घंटे बाद जांच कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
दो बीवियों के बीच थी दुश्मनी: जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला रजनी की शादी 2004 में अनिल कुमार से हुई थी। उसके साथ उसका 8 साल का बेटा और 6 साल की बेटी थी। इसके बाद, 2010 में अनिल ने दूसरी शादी अनीता नामक एक अन्य महिला से कर ली। रजनी ने पुलिस को बताया कि अनीता रोज किसी न किसी मुद्दे पर पति को उकसाती थी और अनिल से उसकी पिटाई करवाती थी। रजनी इस बात से काफी गुस्से में थी। बता दें कि अनिल की दोनों पत्नियां एक साथ रहती थी। लेकिन इन दोनों के बीच दुश्मनी थी।
National Hindi News, 16 September 2019 Top Updates LIVE: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पति के नियमित पिटाई से परेशान थी महिला: नियमित रूप से मार-पीट और दुर्व्यवहार से नाराज, रजनी ने बदला लेने का फैसला किया। और वह अनीता की 3 साल की बेटी को खेत में ले गई और उसका गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस का मानना है कि मृतक बच्चे की पहचान छुपाने के लिए महिला ने कई जगहों पर मोमबत्तियों से शव को जलाया।
पुलिस ने रजनी को गिरफ्तार कर लिया है। बिजनौर एसएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि अनिल कुमार ने पुलिस को सूचित किया था कि उनकी 3 वर्षीय लड़की का शव उनके घर से कुछ दूरी पर एक खेत में मिला है।
https://youtu.be/xZcqyK9Kj-A
इस सूचना के आधार पर, पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की के शव को कब्जे में ले लिया। मामले की छानबीन करने के बाद पता चला कि अनिल की दो शादियां और तीन बच्चे हैं।
