ठांय- ठांय के बाद यूपी पुलिस का एक और कारनामा चर्चा में है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यूपी पुलिस बड़े ही आराम से असलहा बनाते हुए शख्स को गिरफ्तार कर लेती है। मामला यूपी के शाहजहांपुर थाना कटरा क्षेत्र का है। जहां पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में छापा मारकर अवैध असलहा फैक्ट्री का खुलासा किया है। हैरान करने वाली बात यह है कि असलहा बनाने वाला आरोपी रात के अंधेरे में बड़े आराम से पेड़ के नीचे तंमचा बना रहा है। वह तमंचा बनाने में इतना मगशूल है कि उसे अपनी ओर आ रहा पुलिस वाला दिखाई नहीं दे रहा है। वह भी पुलिसकर्मी उसके सामने से वीडियो बनाता हुआ आ रहा है। इसके बाद उसके पास तीन-चार पुलिस वाले दबे पांव आते हैं और बड़े आराम से आरोपी को पकड़ लेते हैं।
वह भागने की कोशिश भी नहीं करता है और बड़े आराम से सरेंडर कर देता है। वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि लाइट, एक्शन और अरेस्टिंग…क्या स्क्रिप्ट है। ऊपर से सारे हथियार सजा कर रखे हुए हैं। दूसरे यूजर का कहना है कि वीडियो बनाने वाले को 100 तोपों की सलामी। दरअसल, लोग इस गिरफ्तारी पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि यह सब प्री प्लान था।
रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिनों पहले पुलिस को मधुपुरी गांव जाने वाले रास्ते के खेत में रात के अंधेरे में अवैध तमंचा बनाने वाली फैक्ट्री के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने यह छापा मारा और एक शख्स को तमंचा बनाते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम यादराम है। वह थाना कटरा क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से तमंचे और असलहा बनाने की सामाग्री जब्त की है। इसके अलावा आरोपी के पास से राइफल भी बरामद किया है। फिलहाल याद राम को जेल भेज दिया गया है।
क्या कहना है पुलिस का
मामले में पुलिस का कनहा है कि याद राम के शातिर अपराधी है। उस पर कई मामले दर्ज हैं। छापेमारी में उसके पास से काफी संख्या में असलहा, बोर, राइफल और उपकरण मिले हैं। याद राम का कहना है कि एक तमंचा बनाने में एक हजार का खर्च आता है और वह इसे 3 हजार में बेच देता है। हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों को इस छापेमारी पर यकीन नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि ठांय-ठांय के बाद पुलिस का यह नया कारनामा है।