उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक पिता अपनी छोटी बेटी को कंधे पर बिठाकर पैदल जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने उसके सिर में करीब से गोली मारी। हमला में वह घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बरेली रेफ कर दिया गया। घटना से बच्ची सदमे है। वह तो पिता के कंधे पर बैठकर जा रही थी। उसके सामने ही पिता को गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद उसके पिता सड़क पर गिर गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित का नाम शोएब है। वह 28 साल का है।
बेटी को कंधे पर बिठाकर ले जा रहा था शख्स
वीडियो में शोएब को अपनी बेटी को कंधे पर बिठाकर चलते हुए देखा जा सकता है। तभी बाइक पर सवार तीन लोग उससे आगे बढ़कर रूक जाते हैं। उनमें से एक पीछे मुड़ता है और शोएब को देखता है। इसके बाद उनमें से एक बंदूक लेकर शोएब के पास आता है और करीब से उसके सिर में गोली मार देता है। इसके बाद तीनों आरोपी बाइक से फरार हो जाते हैं। वीडियो में स्थानीय लोगों को शोएब और उसकी बेटी की मदद के लिए दौड़ते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों की मदद से शोएब को अस्पताल पहुंचाया गया।
इस घटना के बारे में शाहजहांपुर के एसपी अशोक मीणा ने कहा कि घटना 13 अगस्त शाम 7:30 बजे हुई। उन्होंने कहा कि घटना के फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सब्जी नहीं आई पसंद तो पति ने पत्नी को जिंदा जलाया
यूपी के बांदा में एक पति को पत्नी की बनाई सब्जी पसंद नहीं आई तो उसने उसे जिंदा जला दिया। पत्नी ने अपनी मौत से पहले मजिस्ट्रेट के सामने दिए अपने बयान दिया। जिसके अनुसार, पति को खाने में सब्जी पसंद नहीं आई तो पहले उसने पत्नी की पिटाई की फिर मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जिसने भी यह खबर सुनी वह हैरान रह गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।