दिल्ली मर्डर केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। साहिल ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा है कि सीसीटीवी फुटेज में दिखने वाले लड़का वही है। उसी ने साक्षी का खून किया है। वहीं अब साक्षी, साहिल, नीतू औऱ प्रवीण की चैट सामने आई है। आजतक की रिपोर्ट के अनुसार, ये चैट 6 अप्रैल से 6 मई की है।
असल में 6 अप्रैल को साक्षी ने साहिल को इंस्टाग्राम पर Hi लिखा था। इसके साथ ही 14 अप्रैल की रात 2 बजे प्रवीण ने साक्षी को Hi लिखा का मैसेज भेजा था। उसने साक्षी से यह भी कहा था कि बात करनी है।
इन मैसेज का स्क्रीन शॉट लेकर साक्षी ने अपनी दोस्त नीतू को भेजा था। नीतू और साक्षी के बीच हुई बातचीत भी सामने आई है। नीतू ने 6 मई को मैसेज भेजकर साक्षी से पूछा है कि साक्षी यार तू कहां है, बात नहीं करेगी मुझसे? इसके जवाब में साक्षी ने लिखा है कि यार, मम्मी-पापा ने बंद करके रखा है घर में। फोन भी नहीं देते। मैं क्या करूं, भाग जाऊंगी’।
चैट से खुल सकते हैं कई राज
साक्षी, साहिल, प्रवीण औऱ नीतू ये चैट कई सवाल खड़े कर रहे हैं। बात तो यही है कि आखिर नीतू ने साक्षी से ये क्यों कहा कि यार बात नहीं करेगी मुझसे? क्या साक्षी अपनी दोस्त नीतू से किसी बात को लेकर नाराज थी। यह बात भी दिमाग में खटक रही है कि साभी के माता-पिता ने उसे कमरे में क्यों बंद करके रखा था, वह भागने की बात क्यों कर रही थी। ऐसी क्या वजह थी कि उसके माता-पिता ने उससे फोन छीना था? फिलहाल पुलिस इन साक्षी और नीतू के बीच हुई बातचीत का जवाब तलाश कर रही है।
दिल्ली के इस मर्डर केस की पूरे देश में चर्चा है। रविवार को साहिल ने शाहबाद डेरी इलाके में साक्षी पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। उसने साक्षी को करीब 22 बार चाकू से गोदा। वह साक्षी को तब तक मारता रह जब तक वह मर नहीं गई। आस-पास मौजूद लोगों ने भी साभी को बचाने की कोशिश नहीं की थी। साहिल ने साक्षी को मारने के बाद पास से पत्थर उठाया और उसके सिर और चेहरे को कुचल दिया। फिलहाल पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।