देश भर में साक्षी हत्याकांड के चर्चे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि दिल्ली में लड़कियां सुरक्षित नहीं है। यहां शाहबाद डेरी इलाके में साहिल नाम के लड़के ने 16 साल की साक्षी की बरेहमी से हत्या कर दी। साहिल ने साक्षी पर चाकू से 20 से अधिक बार हमला किया। वह चाकू से साक्षी के सिर, सीने और पेट में ताबड़तोड़ वार करता रहा। घटना स्थल पर ही साक्षी की मौत हो गई।
साक्षी की हत्या करने के बाद भी साहिल नहीं रुका, उसने पास से ही पत्थर उठाया और हैवान की तरह साक्षी के चेहरे और सिर को कुचल दिया। वह हत्या करने के बाद दोबारा लौटा और साक्षी के शरीर को पत्थर से कुचलता रहा। सालिह को देखकर लग रहा है कि उसके सिर पर हत्या करने का भूत सवार है। मानो जैसे वह पागल हो चुका है। चलिए इस घटना से जुड़ी 5 मुख्य बातें जानते हैं।
आरोपी साहिल AC मैकेनिक है
पुलिस के अनुसार, आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पिता का नाम सरफराज है। वह एसी और रेफ्रिजरेटर मैकेनिक का काम करता था।
साक्षी वकील बनना चाहती थी
साक्षी के पिता ने कहा है कि उनकी बेटी पढ़-लिखकर वकील बनना चाहती थी। उसने इसी साल 10वीं की परीक्षा पास की थी। वह आगे पढ़ने चाहती थी। उसका सपना वकील बनना का था।
साक्षी की मां ने आरोपी के लिए फांसी की मांग की
साक्षी की मां का कहना है कि उन्होंने कई बार साहिल के बारे में जानने की कोशिश की मगर उसने कभी कुछ नहीं बताया। वे साहिल के बारे में कुछ नहीं जानती। उन्होंने आगे कहा कि हमें न्याय चाहिए, साहिल को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।
कुछ दिनों से सहेली के पास थी साक्षी
रिपोर्ट्स के अनुसार, साक्षी करीब 10 दिनों से अपनी सहेली नीतू के साथ रह रही थी। वह जेजे कॉलोनी की रहने वाली थी। वह अपने घर पर नहीं थी। रविवार की शाम को वह बर्थडे पार्टी में जाने वाली थी। तभी गली में साहिल ने उस पर हमला कर दिया।
साहिल ने क्यों की हत्या
पुलिस के अनुसार, साहिल औऱ साक्षी एक-दूसरे को पहले से जानते थे। वे रिलेशनशिप में थे। वहीं इस मामले में साक्षी की दोस्त नीतू का बयान सामने आया है। नीतू ने कहा है कि साक्षी पिछले 3-4 सालों से साहिल को जानती थी। उन दोनों में कुछ दिनों से बातचीत नहीं थी।
साहिल की एक तस्वीर सामने आई है। जिसमें दिख रहा है कि उनसे अपने हाथ में कलवा बांधा है। साक्षी उससे संबंध नहीं रखना चाहती थी इसी बात से साहिल ने नाराज होकर उसकी हत्या कर दी।
