Republic TV के एडिटर के एडिटर इन चीफ को तलोजा जेल में रखा गया है। तलोजा जेल महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित है। यहां बता दें कि अर्णब गोस्वामी पर एक इंटीरियर डिजाइनर को खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप है। जब अर्णब गोस्वामी को कैदी वैन से तालोजा जेल ले जाया जा रहा था तब वो चीख-चीख कर कह रहे ते कि उनकी जान को खतरा है।
दरअसल तालोजा जेल का इतिहास ऐसा है कि वहां कई बड़े-बड़े अपराधियों को कैद किया गया था। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के दौरान जब ड्रग्स का एंगल जुड़ा तब उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। शौविक को भी इसी जेल में रखा गया। एनसीबी की टीम ने जेल के अंदर जाकर शौविक से पूछताछ भी की थी।
इसके अलावा आज भी वहां मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम के कई गुर्गे कैद हैं। कभी डॉन अबू सलेम को भी इसी जेल में बंद किया गया था। इतना ही नहीं इसी जेल में अबू सलेम पर साल 2012 में एक कैदी ने हमला भी किया था। बता दें कि सलेम को उसकी गर्लफ्रेंड मोनिका बेदी के साथ नवंबर 2005 में पुर्तगाल से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। कहा जाता है कि तलोजा जेल में अक्सर कैदियों के बीच छोटी-छोटी बातों पर मारपीट हो जाती है।
तब से ही वह महाराष्ट्र के किसी न किसी जेल में कैद है। सलेम पर जेल के भीतर कातिलाना हमला होने के बाद खलबली मच गई थी। हालांकि इससे पहले गैंगस्टर सलेम पर माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम गिरोह के मुस्तफा डोसा ने 24 जुलाई 2010 की सुबह आर्थर रोड जेल में चम्मच से हमला किया था। अबू सलेम के अलावा अब्दुल कय्यूम भी कभी इसी जेल में कैद रहा है। भरत नेपाली गैंग का क्रिमिनल अब्बास खान भी इसी जेल में बंद था।
इसी जेल में कभी खूंखार अरुण गवली को भी कैद किया गया था। इसी साल इस गिरोह का एक सदस्य जेल के अंदर मृत भी पाया गया था। पुलिस ने बताया था कि इस कैदी ने आत्महत्या कर ली थी। मालेगांव ब्लास्ट के कुछ आरोपियों को भी इस जेल में कैद किया गया था।