जयपुर आयुक्तालय के वैशालीनगर थाना क्षेत्र में रविवार (28 जुलाई) को एक रेप पीड़िता ने थाने के गेट पर खुद को आग लगा ली थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। महिला दो महीने से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। लेकिन पुलिस की अनदेखी से परेशान होकर उसने निराश होकर थाने के गेट पर ही खुद को आग लगा ली। अफरातफरी में महिला को आग से बचाने की कोशिश में एक कॉन्स्टेबल झुलस गया। बताया जा रहा है कि पीड़िता के साथ रविंद्र नाम के शख्स ने साल 2015 में दुष्कर्म किया था। लेकिन महिला ने दो महीने पहले ही शिकायत दर्ज कराई थी।
60-70 प्रतिशत तक झुलसी विवाहिताः एक अधिकारी ने बताया कि 38 वर्षीय विवाहिता अपने 9वीं कक्षा के पढ़ रहे पुत्र के साथ थाने आई थी। थाने के गेट पर उसने स्वयं को आग लगा लिया। विवाहिता को आग से बचाने के प्रयास में एक कॉन्स्टेबल भी बुरी तरह झुलस गया। आग से 60-70 प्रतिशत तक झुलस चुकी विवाहिता को सवाई मानसिंह चिकित्सालय की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज चल रहा है। वहीं कॉन्स्टेबल का दायां हाथ झुलस गया है और उसका भी इलाज चल रहा है। बेनीवाल ने बताया कि पीड़िता ने गत 5 जून को अपने देवर रविंद्र सिंह (25) के खिलाफ कथित दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था। जानकारी के मुताबिक थाने पहुंची विवाहिता पुलिसकर्मियों के रुखे व्यवहार से आहत थी इसी के चलते पीड़िता ने थाने परिसर में खुद को आग लगा दी।
Bihar News Today, 29 July 2019: बिहार से जुड़ीं सभी खास खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
मामले की जांच जारीः दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़िता के साथ रविंद्र ने साल 2015 में दुष्कर्म किया था। पीड़िता का पति फौज में कार्यरत है। जून में दर्ज हुए इस मामले की जांच जारी है। सीओ राय सिंह बेनीवाल ने बताया कि पीड़िता आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि बीते दिनों राजस्थान के ही अलवर में एक विवाहिता के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया था। उस मामले में भी पीड़ित दंपती ने पुलिस पर लोकसभा चुनाव के चलते केस दर्ज करने और एक्शन लेने में देरी करने का आरोप लगाया था। इस घटना में पुलिस के रवैये को लेकर सवाल उठे थे।
National Hindi News, 29 July 2019 LIVE Updates: देश दुनिया की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें