मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाने पहुंची 14 साल की पीड़िता ने पुलिस स्टेशन में ही बच्चे को जन्म दे दिया। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, ये घटना मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की है और पीड़िता ने पुलिस स्टेशन में बच्चे को जन्म दे दिया था। इसके बाद पीड़िता को जिला अस्पताल में शिफ्ट करवाया गया था। यहां मां-बच्चे दोनों की स्थिति नियंत्रण में है।
पुलिस अधिकारी ने इस बाबत सूचना देते हुए बताया, ‘मंगलवार शाम को पीड़िता अपने रिश्तेदार के साथ पुलिस स्टेशन में आई ती। वह रेप की शिकायत दर्ज करवाने के लिए पुलिस स्टेशन आई थी। आरोपी भी पीड़िता के गांव का रहने वाला है। प्रसव पीड़ा के चलते पीड़िता ने अचानक रोना शुरू कर दिया था। ये देखते हुए हम तुरंत पीड़िता को पुलिस स्टेशन के कमरे में ले गए। यहां पीड़िता ने आधे घंटे के बाद एक बच्चे को जन्म दिया।’
बुजुर्ग महिला से रेप: उत्तर प्रदेश के कानपुर में चार लोगों ने पहले 60 वर्षीय महिला को अगवा किया और फिर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने महिला को खेतों में बांधकर फेंकने से पहले प्राइवेट पार्ट पर लाल मिर्च पाउडर मल दिया। ये पूरी घटना प्रोपर्टी विवाद के चलते हुई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया और फरार हो गए।
महिला वकील ने लगाया था रेप का आरोप: मुंबई पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रेप और उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में दो वकील है और पांच अन्य लोग हैं। एफआईआर 35 वर्षीय महिला वकील की शिकायत पर दर्ज की गई है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके साथ यौन शोषण किया है। मुख्य आरोपी महिला के बेहतर सैलरी देने के नाम पर रेप कर रहा था। महिला उसकी लीगल फर्म में काम करती थी।