पंजाब में एक चोर के दुस्साहस ने पुलिस को खुलेआम चुनौती दी है। होशियारपुर में जब इस चोर को कुछ पुलिसवाले थाने में ले कर जा रहे थे तब इसने अपनी दांत से ASI का कान काट लिया और वहां से फरार हो गया। इस चोर ने एएसआई का कान अपनी दातों से उखाड़ लिया। घायल पुलिस वाले को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि इस चोर का नाम बलकार है। बलकार पर पहले से ही चोरियों के कई मामले दर्ज हैं। कई बार वो जेल भी जा चुका है। कुछ दिनों पहले भी वो जेल से छुटकर बाहर आया था। लेकिन जेल से आने के बाद एक बार फिर उसने चोरी की योजना बनाई। इस बार बलकार वार्ड नंबर सात में चोरी की नियत से एक घर में घुसा था। लेकिन सही वक्त पर घर के मालिक वहां पहुंच गए और उन्हें देखकर बलकार भागने लगा। लेकिन इलाके के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद बलकान की हाथ में हथकड़ी डाल कर पुलिसवाले उसे थाने ले जा रहे थे। इसी दौरान पहले बलकान ने चलती गाड़ी से छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद वो खेतों की तरफ भागने लगा। लेकिन एक एएसआई ने दौड़ कर बलकान को दबोच लिया। इस बीच बलकान ने अपनी दांत से एएसआई की कान को पकड़ कर उसे धड़ से अलग कर दिया।
दर्द की वजह से एएसआई की चीख निकल गई। इस बीच मौका मिलते ही बलकान पुलिस वाले को लहुलूहान कर वहां से भाग निकला। बहरहाल चोर के हमले में घायल पुलिसवाले का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि बलकान को पकड़ने के लिए कोशिशें की जा रही हैं।