पंजाब के फिरोजाबाद में शादी समारोह के समय दुल्हन के सिर में गोली लग गई, जिससे वह अचेत होकर गर गई। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत गंभीर है। शादी का कार्यक्रम चल रहा था, शादी अच्छे से हो गई और विदाई की रस्म हो रही थी, इसी समय किसी ने फायर कर दिया, गोली सीधा दुल्हन के सिर को छूकर निकली। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दुल्हन के सिर से खून निकलने लगा, देखते ही परिजन घबरा गए, हर तरफ चीख-पुकार मच गई।
दुल्हन जो विदा होने वाली थी फिलहाल अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। जिस घर में छोड़ी देऱ पहले तक खुशी ही खुशी थी अब वहां मातम फैला हुआ है। घटना फिरोजपुर के खाई खेमे गांव का है।
यहां शादी के बाद विदाई की रस्म हो रही थी, जब दुल्हन विदा होने वाली थी तभी किसी ने फायर कर दिया, गोली दुल्हन के सिर को छूते हुए निकल गई। इस कारण दुल्हन बुरी तरह जख्मी हो गई, उसे फौरन प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, अभी भी वह जिंदगी के लिए जंग लड़ रही है। दुल्हन को गली लगते ही हो हल्ला मच गया, वर-वधू दोनों पक्षों में चर्चा होने लगी, सभी लोग दुल्हन के ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
दुल्हन के सिर में लगी गोली
मामले में पुलिस का कहना है कि शादी हो रही थी, विदाई के समय किसी ने गोली चला दी। वह गोली लड़की को लग गई और वह जख्मी हो गई। फिलहाल मामले में जांच की जा रही है कि गोली किसने चलाई थी। डॉक्टर का कहना है कि गोली सिर में लगी है, हालत गंभीर है।