महाकुंभ में स्नान के लिए आई एक महिला की उसके साथ आए शख्स ने बुधवार की सुबह कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। झूंसी थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि यह महिला एक पुरुष के साथ महाकुंभ आई थी और वह कुछ देर आराम करने के लिए आजाद नगर के एक मकान में रुकी थी। उन्होंने आगे बताया कि मकान में पहले से किराएदार रह रहे हैं और जब वे बुधवार सुबह बाथरूम में गए तो उन्होंने वहां महिला को मृत पाया।

कुंभ स्नान करने गया बेटा, भूख से तड़पती बुजुर्ग मां खाने लगीं प्लास्टिक, बाहर से बंद कर गया था ताला, हालत देख रो पड़ी बेटी

सिंह ने बताया कि महिला की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है और उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। सिंह ने बताया कि महिला के साथ आया शख्स फरार है।

अधिकारी ने बताया कि महिला और उसके साथ आए व्यक्ति ने मकान में रुकने का अनुरोध करते हुए बताया था कि वे दिल्ली से आए हैं। सिंह ने बताया कि मकान मालिक कहीं दूर रहता है और मकान की देखरेख पड़ोस में दुकान चलाने वाला एक शख्स करता है। उन्होंने यह भी बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और फरार शख्स की सीसीटीवी के जरिए पहचान की जा रही है।

Noida: साधारण सी शक्ल, दिखने में घरेलू… बाइक पर जा रहे दो लोगों को पुलिस ने रोका, असलियत जानकर चौंक गए अधिकारी