यूपी के प्रयागराज में एक दुस्साहसी युवक ने चलती सरकारी बस में किराए के विवाद कंडक्टर पर चापड़ से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी हमलावर इंजीनियरिग का छात्र है। हमले के बाद वह बस से कूदकर भाग निकला और एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर कहा कि कंडक्टर ने कथित रूप से ‘इस्लाम का अपमान किया था।’ आरोपी युवक का नाम लारेब हाशमी है।
पुलिस ने आरोपी छात्र को कॉलेज के अंदर से गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी युवक को लेकर जब हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद करने के लिए ले जाने लगी तो वह भागने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं तो एक गोली उसके पैर में लगी। इससे वह गिर पड़ा। पुलिस उसको एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराई है।
बस कंडक्टर के गर्दन और हाथ पर किया हमला, हालत गंभीर
सिविल लाइंस बस डिपो से करछना जाने वाली इलेक्ट्रिक बस में शुक्रवार को एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज का बीटेक का छात्र यात्रा कर रहा था। रास्ते में किराए को लेकर उसका कंडक्टर से विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान उसने बैग से चापड़ निकालकर कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा की गर्दन और हाथ पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। बस में खून फैल गया। हमले के बाद जब तक बस में सवार अन्य लोग उसे पकड़ते वह कूदकर भाग निकला। बस ड्राइवर मंगला प्रसाद ने पुलिस को सूचना दी और कंडक्टर को अन्य लोगों की मदद से स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया।
औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस ने आरोपी छात्र को इंजीनियरिंग कॉलेज के अंदर से पकड़ ली। पुलिस उसको लेकर जब हमले में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने ले जा रही थी तो वह भागने लगा और बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। एक गोली आरोपी के पैर में लगी तो वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस उसको अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच कर रही है।
बाद में आरोपी छात्र ने अपना एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसमें वह बोला, ” कंडक्टर पर उसने हमला किया है। कंडक्टर ने इस्लाम का अपमान किया है। वह बचेगा नहीं।”