केरल के एर्नाकुलम जिले में महिलाओं के साथ छेड़खानी करने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी पर महिलाओं के साथ बदसलूकी करन का आरोप है। इस मामले आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि केरल के एर्नाकुलम जिले के एक गांव में महिलाओं के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना एर्नाकुलम जिले के राममंगलम पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आई है।
राममंगलम पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी के अनुसार, मंगलवार को एक शिकायत प्राप्त हुई थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि अधिकारी ने क्षेत्र में एक झरने पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने कहा कि कल एफआईआर दर्ज की गई और जांच जारी है। फिलहाल अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिक जानकारी का इंतजार है।
केरल में अमेरिकी महिला का यौन उत्पीड़न
केरल के कोल्लम में एक अमेरिकी महिला के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। घटना करुनागप्पल्ली इलाके की है। रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी महिला मंगलवार की शाम समुद्र तट पर गई थी। वह वहां टहल रही थी। इसी दौरान उसके पास दो लड़के आए औऱ बात करने लगे। लड़कों ने उससे दोस्ती कर ली और फिर अपने जाल में फंसा लिया। उन्होंने महिला को शराब पीने का ऑफर दिया और फिर मोटरसाइकिल पर बिठाकर सुनसान घर में ले गए। उस घर में उनके अलावा कोई और नहीं था। वहां पर उन्होंने महिला को शराब पिलाकर बेहोश कर दिया औऱ फिर उसका यौन शोषण किया। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटना की शाम को ही गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान 39 साल के जयन और 27 साल के निखिल के रूप में हुई है। आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया। घटना मंगलवार शाम की है जब महिला समुद्र तट पर गई थी। जयन और निखिल ने पहले महिला से दोस्ती की फिर उसे शराब पीने की पेशकश की। इसके बाद वे महिला को मोटरसाइकिल पर बिठाकर एक घर में ले गए और वारदात को अंजाम दिया।