अपराधी कितना शातिर क्यों ना हो, वह ज्यादा दिन तक बच नहीं सकता है। एक ना एक दिन वह पकड़ में आ ही जाती है। अभी जिस के बारे में हम बताने वाले हैं वह इसी तरह का एक मामला है। एक पति को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। उसने पत्नी के सिर पर कई वार किए और उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने सिर को धड़ से अलग कर दिया।
इसके बाद उसने महिला के शव को दो टुकड़ों में काटा और एक बैग में भरकर समुंद्र में फेंक दिया। इसके लिए उसने अपने भाई की भी मदद ली। दोनों को लगा कि अब उन्हें कोई पकड़ नहीं पाएगा। वे आजादी से घूमने लगे। उन्हें लग रहा था कि वे जीत गए हैं मगर एक दिन वे पुलिस की गिरफ्त में आ ही गए। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है?
दरअसल, 2 जून को सुबह लगभग 8 बजे महाराष्ट्र के ठाणे जिले के तटीय शहर के उत्तान बीच पर फाई कर्मचारियों को एक बैग दिखाई दिया। जब उन्होंने उसे खोलकर देखा तो उसमें एक महिला का शव था। उन्होंने तुरंत स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी।
महिला की हाथ पर बना था टैटू
पुलिस ने देखा कि बैग में एक महिला का सिर कटा शव था। इसे दो टुकड़ों में काटा गया था। महिला के बाईं हाथ पर त्रिशूल, डमरू और ओम का का टैटू बना था। टैटू हिंदी में था। पुलिस ने महिला की पहचान के लिए टैटू पर उम्मीद जताई। इसके बाद पुलिस वाले उस टैटू आर्टिस्ट को खोजने लगे जिसने महिला के हाथ पर टैटू बनाया था। इसके लिए उन्होंने शहर के 40 टैटू आर्टिस्ट से मुलाकात कर पूछताछ की। आखिरकार पुलिस उस टैटू आर्टिस्ट तक पहुंच ही गई जिसने महिला के हाथ पर टैटू बनाया था।
उससे पूछताछ के आधार पर पुलिस को पता चला कि महिला नायगांव की रहने वाली अंजलि सिंह है। पुलिस जब उसके घर गई तो पाया कि उसका 31 साल की पति मिंटू गायब है। पुलिस के अनुसार, मिंटू सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। वह बिहार का रहने वाला था। पुलिस की एक टीम ने मिंटू की तलाश शुरू की। 9 जून को वह दादर रेलवे स्टेशन से कहीं जाने की तैयारी कर रहा था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, मिंटू ने हत्या की बात कबूल की। उसने बताया कि 24 मई को अंजलि के साथ झगड़ा हुआ था। उसे शक था कि अंजलि का किसी से अफेयर चल रहा है। लड़ाई के दौरान उसने अंजलि का सिर दीवार पर मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद में मिंटू ने अंजलि के शव को ठिकाने लगाने के लिए अपने 35 साल के बड़े भाई चुनचुन से मदद मांगी।
उसने पत्नी के सिर को धड़ से अलग कर दिया और समुद्र में फेंक दिया। उसे लगा कि वह अपनी जंग जीत चुका है लेकिन लेकिन मिंटू सिंह और उनके भाई चुनचुन ये भूल गए कि अंजलि सिंह के हाथ पर एक खास टैटू है। यह वह टैटू था जिसने पुलिस को उसकी पहचान करने में मदद की और अंजलि की हत्या के आरोप में दोमों भाइयों को गिरफ्तार किया।