लखनऊ पुल‍िस लाइन से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक दरोगा ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। दरोगा का नाम ज्ञान सिंह है। वे 56 साल के थे। उन्होंने सर्व‍िस र‍िवाल्‍वर को कनपटी पर सटाकर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। वहां मौजूद साथियों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वे भागे-भागे उनके पास पहुंचे। उन्होंने देखा तो दारोगा खून से लथपथ पड़े थे। उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद साथियों ने उनकी मौत की सूचना अंधिकारियों को दी। इस घटना से पुलिस लाइन में दहशत फैल गई।

रिपोर्ट के अनुसार, वे मूल रूप से कन्नौज तिर्वा के सिल्सरा गांव के रहने वाले थे और लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के न्यू हैदराबाद कालोनी में रहते थे। जानकारी के अनुसार, उन्होंने सुसाइड करने से पहले पत्नी के भाई यानी साले को फोन किया था। उन्होंने साले के सामने अंतिम इच्छा जताते हुए अंतिम संस्कार करने की बात कही थी। फिलहाल पुलिस घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुसाइड करने से पहले उसने अपने साले को फोन किया और अंतिम संस्कार की तैयारी करने की बात कही। साला कुछ समझता इससे पहले ही शख्स ने खुद को गोली मार ली।

बेटे ने कहा कल से परेशान थे पिता

मृतक दारोगा के बेटे ध्रुव ने बताया कि उसके पास मंगलवार की शाम पिता का फोन आया था। जब वे बात कर रहे थे तो काफी परेशान थे। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि उनकी परेशानी के पीछ क्या वजहें हैं? उसने अपने पिता को काफी समझाने की कोशिश की। उसने पिता से कहा कि जो भी दिक्कतें हैं वो ठीक हो जाएंगी। हालांकि उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद ध्रुव ने पिता से बात करने की कोशिश की मगर संपर्क नहीं हो सका। आज जब वह पिता के आवास पर पहुंचा तो तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से झांका तो पता चला कि वह अंदर मृत पड़े हैं। उन्होंने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली थी। ध्रुव ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।