देश में इत्र की इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम मोनिका घुरडे मूलतः नागपुर की रहने वाली थी। अच्छे-खासे परिवार से ताल्लुक रखने वाली मोनिका खुद भी पढ़ी-लिखी थी। फोटोग्राफी और इत्र में उसकी दुनिया रमती थी और लोगों के बीच उसका नाम हो चुका था। जीवन शुरुआत में आसमान में ऊंचाई पर उड़ती चिड़िया जैसा रहा लेकिन उड़ान डगमगाई और फिर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से वह इस दुनिया को अलविदा कह गई।

रिटायर्ड जज की बेटी रही मोनिका ने मुंबई के जेजे इंस्टिट्यूट ऑफ एलाइड आर्ट्स ने फोटोग्राफी में डिग्री ली थी। फिर वह इत्र यानी परफ्यूम की दुनिया में मशगूल हो गई। धीरे-धीरे वह फोटोग्राफी और परफ्यूम में ही अपनी दुनिया खोजने लगी। इसके बाद वह मुंबई से बेंगलुरु गई और पेशे से फोटोग्राफर दोस्त से शादी कर ली। साल 2004 में उनकी जीवन रेल पटरी से उतर गई और पति 2009 के बाद अलग होकर चेन्नई रहने लगे।

हालांकि, दो साल बाद 2011 में दोनों एक साथ फिर आए और गोवा में रहने लगे। यहीं मोनिका ने अपनी फोटोग्राफी और परफ्यूम की दुनिया को नई उड़ान दी। कुछ ही सालों बाद मोनिका ने अपने काम से नामचीन हस्ती बन गई। उन्हें साल 2016 में फोटोग्राफी में अवार्ड मिला और इसके बाद परफ्यूम के कारोबार के चलते इंग्लैंड जा पहुंची। कुछ ही सालों में वह बड़ी-बड़ी मैगजीनों के कवर पर छपने लगी लेकिन इन सबके बीच साल 2015 में पति का साथ छूट गया।

https://youtu.be/T0py9eY_Ze4

मोनिका ने इस बीच एमओ नाम की परफ्यूम लैब की स्थापना की और अपने इत्र के व्यवसाय को आगे बढ़ाया। साल 2016 में मोनिका ने पणजी से दूर संगोल्डा में घर लिया और वहीं रहने लगी। 7 अक्टूबर 2016 में पुलिस को पता चला कि मोनिका की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घर में पुलिस को मोनिका का शव बिस्तर में नग्नावस्था में मिला था और दोनों हाथ बंधे हुए थे।

इसके बाद गोवा पुलिस के होश पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने उड़ा दिए। इस रिपोर्ट में मोनिका के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई और पुलिस ने हत्या व रेप का मामला दर्ज किया। इस हाई प्रोफाइल कत्ल मामले में खुलासे में कई टीमें गठित की गई। तलाशी अभियान के बीच मोनिका हत्याकांड मामले में गोवा पुलिस ने सोसायटी के पूर्व गार्ड राजकुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूर्व गार्ड राजकुमार सिंह को पुलिस ने मोनिका के एटीएम कार्ड से पैसे निकालते वक्त पकड़ा था। उसने बताया कि मोनिका ने उसे कुछ समय पहले छाता चोरी के आरोप में नौकरी से निकलवा दिया था। साथ ही उसने बताया कि वह नौकरी से निकाले जाने के बाद उसने बदला लेने की सोची। बदले के नशे में चूर राजकुमार वारदात के दिन मोनिका के फ्लैट में पहुंचा और हैवानियत को अंजाम देने के साथ गला घोंटकर हत्या कर दी।