उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली शहर में किराए को लेकर दो यात्रियों के साथ बहस होने के बाद एक ई-रिक्शा चालक को छुरा घोंप दिया गया। पुलिस ने मंगलवार (28 जनवरी) को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शोएब नामक चालक को सोमवार को छुरा घोंपा गया था। पुलिस ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया, जबकि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
मामले की जांच की जा रही है: बता दें कि आरोपी की पहचान मनीष के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में 23 साल के एक व्यक्ति को मंगलवार की रात नुमाइश कैंप के पास अज्ञात हमलावरों ने छुरा घोंप दिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित आकाश त्यागी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
बुजुर्ग ओझा की गोली मारकर हत्या: वहीं दूसरी तरफ मुजफ्फरनगर जिलें में ही एक अज्ञात हमलावर ने एक बुजुर्ग ओझा की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि कई वर्षों से जादू-टोना करने वाला सूफी अब्दुसलाम (60) गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बुजुर्ग को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
गला दबाकर की गई हत्या: इस बीच जिले के नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीबीपुर गांव में सोमवार को 35 वर्षीय एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि राजीव कुमार मृत पाया गया, जो 24 जनवरी से लापता था। उन्होंने बताया कि उन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिन्होंने कथित तौर पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मामले की जांच की जारी है।

