मध्य प्रदेश में रॉयल परिवार की महारानी जितेश्वरी देवी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महारानी के नाम के साथ एक और विवाद जुड़ गया है। महारानी पर आरोप है कि उन्होंने जन्माष्टमी के अवरस पर मंदिर में घुसकर जबरन जबरन अनुष्ठान करने की कोशिश की। इसके बाद उन्हें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो में महारानी अनुष्ठान करने की कोशि कर रही है। जिसके बाद कथित तौर पर उन्हें बाहर खींचे लिया जाता है। इतना ही नहीं पुजारी ने उन पर नशे की हालत में होने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना पन्ना के जुगल किशोर मंदिर में हुई। जहां परंपरागत रूप से शाही परिवार का एक पुरुष सदस्य जन्माष्टमी पर अनुष्ठान करता है। पन्ना के पुलिस अधीक्षक साई कृष्ण थोटा के अनुसार, “राजा या उनके बेटे आमतौर पर यह अनुष्ठान करते हैं लेकिन चूंकि बेटा जन्माष्टमी पर नहीं आ सका इसलिए उनकी मां जितेश्वरी देवी ने आने का फैसला किया।”
2021 में सास पर बंदूक तानने और मारपीट करने का लगा है आरोप
वह (गर्भगृह) अंदर आई और जबरन आरती करने की कोशिश करने लगीं। जैसे ही पुलिस को इसके बारे में पता चला उन्होंने हस्तक्षेप किया और उन्हें परिसर से बाहर निकाल दिया। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद देवी ने मीडिया से कहा, ”मंदिर के पुजारियों ने झूठा मामला दर्ज कराया है। उन्होंने बुरा व्यवहार किया था लेकिन उनके खिलाफ कोई एफआईआर नहीं हुई।” उन्होंने यह भी कहा कि गिरफ्तारी उनकी सास के साथ चल रहे संपत्ति विवाद से जुड़ी थी। दरअसल, देवी को 2021 में अपनी सास पर कथित तौर पर बंदूक तानने और मारपीट करने के आरोप में जेल भेजा गया था।
जानिए महारानी पर क्या लगे हैं आरोप
वहीं मंदिर के एक प्रशासक ने कहा, “जन्माष्टमी के दिन आमतौर पर शाही परिवार का एक सदस्य आता है। लेकिन गुरुवार को देर हो रही थी। हमें परिवार से कोई सूचना नहीं मिली थी कि कोई आएगा या नहीं। अचानक महाराजा की पत्नी आईं और गर्भगृह में प्रवेश कर गईं, जो वर्जित है। गर्भगृह में केवल पुजारी ही प्रवेश कर सकते हैं। वह उत्पात मचा रही थी और शराब के नशे में थी। उन्होंने पुजारियों को धमकी भी दी। यही कारण है कि हमने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज की।” मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस आरोप के पीछे की सच्चाई का पता लगाने के लिए मेडिकल जांच कराई जाएगी कि वह शराब के नशे में थी।
अधिकारी ने आगे कहा, “शिकायत, वीडियो और मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया।” वहीं देवी के वकील एमएल अवस्थी ने कहा कि उन्हें न्यायिक हिरासत में