Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो अश्लील वेबसाइट पर डाले जाने के बाद हड़कंप मच हुआ है। दरअसल दिल्ली मेट्रो के एक स्टेशन पर लड़का और लड़की आपत्तिजनक हालत में वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। कहा जा रहा है कि बीते 18 जुलाई को मेट्रो के सीसीटीवी कंट्रोल रूम से किसी ने यह फुटेज अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया और फिर उसे अश्लील वेबसाइट पर डाल दिया।
Delhi Metro Rail Corporation यानी DMRC ने अश्लील वीडियो लीक होने की बात की पुष्टि कर दी है। इधर डीएमआरसी ने यह वीडियो फुटेज दिल्ली पुलिस को सौंप दिया है। साथ ही फुटेज कंट्रोल रूम से वीडियो लीक करने वाले कर्मचारी की तलाश भी शुरू कर दी गई है। इधर सार्वजनिक स्थान पर अश्लीलता फैलाने के आरोप में आजादपुर थाने में अज्ञात जोड़े के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया है। मेट्रो स्टेशन पर गंदी हरकत करने वाले जोड़े की तलाश भी शुरू कर दी गई है। DMRC ने लोगों से अपील भी की है कि वो दिल्ली मेट्रो के अंदर ऐसी गंदी हरकतें ना करें।
हालांकि दिल्ली मेट्रो के अंदर अश्लील वीडियो सामने आने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले साल 2013 में भी एक मेट्रो स्टेशन पर युवक-युवती के अश्लील वीडियो साइट पर डाल दिए गए थे। इस मामले में दिल्ली मेट्रो के द्वारा शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। साल 2017 में राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर लगे एलईडी स्क्रीन पर अश्लील वीडियो चल गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने तो मोबाइल में वीडियो बनाकर वायरल तक कर दिया था।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने मेट्रो स्टेशन पर अश्लील वीडियो चलने की घटना की जानकारी होने से इनकार किया था, फिर कुछ दिन बाद गलती मानी थी। बाद में डीएमआरसी ने अपनी गलती मानी थी। इससे पहले भी दिल्ली मेट्रो में अश्लील हरकत करते हुए करीब 400 से अधिक वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किये जा चुके हैं। दिल्ली मेट्रो लोगों से हमेशा मेट्रो के अंदर अश्लील हरकत ना करने की अपील भी करता रहता है। (औऱ…CRIME NEWS)

