अफगानिस्तान पर शासन करने के बाद तालिबान लगातार यह संदेश देने की कोशिश कर रहा है कि वह बदल चुका है लेकिन उसको संदेशों में छिपी दहशत हर बार चर्चा का विषय बन जा रही है। पिछले दिनों तालिबान ने अफगानिस्तान में प्रेस की आजादी की वकालत की थी, इसी कड़ी में अब समाचार चैनल के न्यूज एंकर का एक वीडियो सामने आया है। जहां न्यूज एंकर तालिबान की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहा है। लेकिन फर्क इतना है कि उसके पीछे बंदूकधारी लड़ाके नजर आ रहे हैं।

न्यूज एंकर के पीछे खड़े हथियारबंद लड़कों के बीच वह लोगों ने नहीं डरने की अपील भी कर रहा था। न्यूज एंकर के अनुसार आपको इस्लामिक अमीरात से डरने की जरूरत नहीं है। इस न्यूज एंकर का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा शेयर किया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तालिबान की तरफ से ऐलान किया था कि वह प्रेस को अफगानिस्तान में पूरी आजादी देगा।

दरअसल पिछले दिनों एक अफगानिस्तान पत्रकार और कैमरामैन की सड़क पर बुरी तरह से पिटाई की गई थी। यह पत्रकार अफगानिस्तान में बढ़ती गरीबी पर रिपोर्टिंग कर रहे थे। अचानक इनका सामना तालिबानी लड़ाकों से हो गया था। उन्होंने बंदू के दम पर दो न्यूजकर्मियों की बुरी तरह से पिटाई की थी। दुनिया भर में इसकी आलोचना हुई थी। तालिबान द्वारा महिलाओ और बच्चों पर भी अत्याचार के कई मामले सामने आ रहे हैं।

तालिबान को लेकर UNSC नरम: तालिबान को लेकर विश्व समुदाय के स्टैंड बदलते हुए दिख रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तरफ से जारी ताजा बयान में तालिबान का नाम आतंकी गतिविधियों से हटा दिया गया है। गौरतलब है कि इस महीने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता भारत कर रहा है। इधर तालिबान की तरफ से भी भारत के साथ राजनीतिक और कारोबारी संबंध बनाए रखने के संकेत मिले हैं।

स्कूलों में अलग अलग पढ़ेंगे लड़के और लड़कियां: उच्च शिक्षा मंत्रालय के कार्यवाहक मंत्री के रूप में नियुक्त किए गए अब्दुल बकी हक्कानी ने ऐलान किया है कि अब से स्कूलों में लड़के और लड़कियां अलग-अलग पढ़ाई करेंगे। उन्होंने कहा कि नई सरकार में जल्द ही स्कूलों में लड़के और लड़कियों के लिए अलग अलग क्लासरुम की व्यवस्था की जाएगी।