हरियाणा के जींद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक शख्स पड़ोस में रहने वाली 13 साल की बच्ची का कथित तौर पर यौन शोषण कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले 4 महीने से बच्ची का दुष्कर्म कर रहा था। उसने बच्ची को इस बारे में किसी से कुछ भी कहने के लिए मना किया था। आरोपी ने कहा था कि अगर उसने किसी से कुछ भी बताया तो उसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। उसने बच्ची को डराया-धमकाया था। वह जब भी मौका पाता बच्ची का शोषण करता।

बच्ची खामोशी से सब सहती रही मगर जब बर्दाश्त करने की सीमा पार हो गई तो उसने इस बारे में अपने घरवालों को बताया। फिलहाल, महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

चार महीनों से बच्ची का दुष्कर्म कर रहा था आरोपी

सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहने वाली 13 साल की एक बच्ची अपनी शिकायत में कहा कि लगभग चार माह पहले उसके पड़ोसी कर्म सिंह ने अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बाद आरोपी को जब भी मौका मिला उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आखिर में लाचार होकर उसने अपने परिवार वालों को कर्म सिंह की करतूत बता दी। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार महिला थाना पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर कर्म सिंह के खिलाफ यौन शोषण करने, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पड़ोसी के घर से आ रही थी रोने की आवाज, पास पहुंचे तो निकली उन्हीं की बेटी

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक दिल को दुखाने वाली घटना समना आई है। यहां देहात थानाक्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी के घर से बच्ची के रोने-चीखने की आवाज आ रही थी। आवाज सुनकर बच्ची के परिजन पड़ोसी के घर पहुंचे। वहां उन्होंने बच्ची को देखा तो उनके होश उड़ गए। वह बच्ची कोई औऱ नहीं उनकी 4 साल की बेटी थी। जो बेसुध हालत में पड़ी थी। वह कुछ बता पाने की हालत में नहीं थी। हालांकि मां ने जब बच्ची से पूछा तो उसने पड़ोसी युवक का नाम लिया। इसके बाद परिजन समझ गए कि उनकी बेटी का दुष्कर्म हुआ है। वे बच्ची को लेकर अस्पताल गए। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इसके बाद बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।