दिल्ली में चार दिन पहले 17 साल के एक किशोर की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। हमलावरों ने बताया कि तीन साल दोस्त को थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए उसकी हत्या की गई थी। लाश को 13 टुकड़ों में काटकर यमुना में फेंक दी थी।
आरोपी पिस्टल और भांग के साथ घूम रहे थे: दिल्ली के गीता कालोनी निवासी राजकुमार भारद्वाज (17) उर्फ प्रिंस की चार दिन पहले लाश मिली थी। गुरुवार को गीता कालोनी में एसडीएम कार्यालय के पास गश्त के दौरान चार लड़के भांग के साथ दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें पकड़ा तो एक के पास पिस्टल और जिंदा कारतूस भी मिला। पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की तो वे हत्या में अपने हाथ होने की बात कबूल की।
13 टुकड़ों में काटकर यमुना में फेंकी लाश: गिरफ्तार लड़कों ने बताया कि तीन साल पहले प्रिंस ने उसके साथी को थप्पड़ मार दिया था। उसके बाद से वे उससे बदला लेने के लिए बेचैन थे। उन्होंने पत्थर से मार-मारकर उसकी हत्या कर दी। इसकी भनक किसी को नहीं लगे, इसलिए उन्होंने लाश को 13 टुकड़ों में काटकर यमुना में फेंक दिया था।
हत्या में शामिल दो अन्य भी गिरफ्तार: पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद पकड़े गए लड़कों को उस स्थान पर भेजा जहां से उन्होंने शव निकाला था। लड़कों ने बताया कि इस मामले में दो अन्य लोग भी हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी नाबालिग लग रहे हैं। फिलहाल पुलिस उनकी उम्र का पता लगाने में जुटी है।