महाराष्ट्र में 17 साल की नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने यहां सोमवार को जानकारी दी है कि लड़की के पिता और उसके बॉयफ्रेंड ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया जिसकी वजह से वो गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने जानकारी दी है कि लड़की के 51 साल के पिता स्कूल शिक्षक के तौर पर काम करते हैं।

लड़की के बॉयफ्रेंड की उम्र 21 साल बताई जा रही है। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दऱअसल तीन दिन पहले पुलिस ने यहां सड़क किनारे मृत भ्रूण को बरामद किया था। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस इस लड़की तक पहुंच गई।

पूछताछ के दौरान लड़की ने पुलिस के सामने खुलासा किया है कि उसके पिता और बॉयफ्रेंड ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया जिसकी वजह से वो प्रेग्नेंट हो गई। यह भी जानकारी सामने आई है कि लड़की जिस इलाके में पहले रहती थी उसी इलाके में उसका बॉयफ्रेंड रहता था। लड़के के परिवार वालों के साथ यह लड़की काफी घुल-मिल गई थी और बाद में इस लड़के के साथ उसका अफेयर हो गया।

हालांकि लड़की के परिवार वाले उनके इस रिश्ते के खिलाफ थे। इन लोगों ने बाद में इस इलाके को छोड़ दिया और कहीं औऱ रहने लगे। इसके बाद लड़की और उसका बॉयफ्रेंड अक्सर मिलते-जुलते रहते थे।

पुलिस ने बताया है कि लड़की के बयान के आधार पर पिता और उसके बॉयफ्रेंड के खिलाफ धारा 376 (दुष्कर्म) और Protection of Children from Sexual Offences (POCSO) Act, के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।