मुंबई से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां एक चलते ऑटो में एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड की गला काटकर हत्या कर दी। घटना साकीनाका इलाके की है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, जब लड़के ने गर्लफ्रेंड की हत्या की तब वे दोनों ऑटो से कहीं जा रहे थे। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में बहस छिड़ गई। दोनों आपस में झगड़ा करने लगे इसी बीच खैरानी रोड पर लड़के ने लड़की के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। लड़की अपनी जान बचाने के लिए चलते ऑटो से जैसे-तैसे बाहर निकली मगर कुछ देर जाकर गिर गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों लिव इन में रह रहे थे।
दरअसल, लड़की की उम्र 30 साल है और उसका नाम र पंचशीला जामदार है। वह संघर्ष नगर चांदीवाली की रहने वाली थी। वह आरोपी दीपक बोरसे को पहले से जानती थी। हत्या वाले दिन वह दीपक के साथ ऑटो से जा रही थी। रास्ते में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। लड़की कुछ समझ पाती इसके पहले ही लड़के ने चाकू निकाला और उसका गला रेत दिया। लड़की को मारने के बाद आरोपी ने भी अपना गला काटकर जान देने की कोशिश की मगर वह घायल हो गया। दोनों को पास के एक अस्पताल में जे जाया गया जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल लड़के का इलाज किया जा रहा है।
इस मामले में डीसीपी दत्ता नलवाडे ने कहा कि आरोपी ने चलती ऑटोरिक्शा के अंदर पंचशीला जामदार का गला काट दिया। वह बचने के लिए ऑटो से बाहर निकली लेकिन कुछ दूर जाकर गिर गई। फिलहाल आरोपी पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
सरस्वती वैद्य मर्डर केस में जांच जारी
इससे पहले भी मुंबई से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई थी। जिसमें आरोपी मनोज साने ने सरस्वती वैद्य की हत्या कर उसके शव के टुकड़े कर उबाल दिए थे और मिक्सर में पीस दिए थे। पहले पता लगा था कि दोनों लिव इन में रहते थे हालांकि बाद में साने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने और सरस्वती वैद्य से मंदिर में शादी की है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।