मुंबई में एक महिला के साथ चलती बस में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने बस में सवार एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि आरोपी व्यक्ति ने उसे गलत नियत से छुने की कोशिश की है। आरोपी की पहचान राजेंद्र पाटिल के तौर पर हुई है। राजेंद्र मुंबई के लाल डोंगर, चेंबूर का निवासी है। यह घटना बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) बस की है।

महिला को बार-बार छूने करने की  कोशिश कर रहा था आरोपी:  मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, बस में हल्की भीड़ होने के कारण महिला बस के रास्ते में खड़ी थी। जिसके पीछे एक व्यक्ति खड़ा था। जो महिला को बार-2 छूने करने की कोशिश कर रहा था। उसकी इन हरकतों को महिला ने शुरुआत में नजरअंदाज करने की कोशिश की। महिला के पीछे खड़े होने के लिए पर्याप्त जगह थी, लेकिन आरोपी उसके पास आता रहा। महिला जब आरोपी के अनुचित व्यवहार से असहज महसूस करने लगी तो महिला पीछे की तरफ घूमी। उसने देखा कि आरोपी सामने बैग लटकाए हुए था, और उसके पैंट की चेन खुली हुई थी।

National Hindi News, 6 October 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया से जुड़ी हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

बस में सवार लोगों ने आरोपी को पकड़ पुलिस को सौपा:  महिला ने आरोपी शख्स को इस हालत में देख उसे एक थप्पड़ मारा और शोर मचाने लगी। इसके बाद उस शख्स ने अपने पेट क चेन बंद करना शुरू किया। शोर सुनकर बस में सवार अन्य लोगों ने ड्राइवर को मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में बस ले जाने के लिए बोला जहां आरोपी को पुलिस के हवाले सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद राजेंद्र पाटिल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

https://youtu.be/TS8PtlSXt50

बता  दे  कि यह पहला मौका नहीं है  जब किसी महिला के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट में ऐसा व्यवहार हुआ है। ऐसी घटनाएं अक्सर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में  देखने को मिलती है। पुलिस कार्रवाई के बाद भी इसमें कमी नहीं  आ रही है।