महाराष्ट्र के नागपुर शहर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां एक 17 साल के लड़के पर बुजुर्ग की हत्या का आरोप है। घटना के बारे में जानकर हर कोई दंग है। किशोर को फिलहाल हिरासत में लिया गया है।

बुजुर्ग ने उसका कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी। मामले में अधिकारियों ने बताया कि उक्त घटना 25 फरवरी को शहर के कोराडी के दुर्गा नगर इलाके में हुई थी। कोराडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतक पापा मडावी 65 साल का था।

नोएडा में शादीशुदा महिला से प्यार, शादी के सपने, बेरहमी से कराया कत्ल और .., हैरान कर रही जेल से जुड़ी अजब प्रेम की गजब कहानी

उन्होंने आगे बताया, ‘‘निर्माण श्रमिक के तौर पर काम करने वाले किशोर की इस साल जनवरी में मडावी से मुलाकात हुई थी। घटना वाले दिन, उक्त व्यक्ति ने किशोर को अपने घर बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। लड़के ने इस प्रयास का विरोध किया, लेकिन उक्त व्यक्ति ने चाकू निकाल लिया और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।’’

सीतापुर में पिता ने 5 साल की बेटी को मारकर खेत फेंका, थाने पहुंच बनाई ये कहानी, मासूम का पैर मिला तो पता चला क्यों की हत्या

उन्होंने यह भी बताया कि किशोर के हाथ एक ब्लेड लग गया और उसने शख्स की गर्दन पर वार किया। किशोर ने बाद में चाकू भी पकड़ लिया और उस व्यक्ति पर कई वार किए। अधिकारी ने आगे बताया कि घटना के बाद किशोर मौके से भाग गया और मध्य प्रदेश के बालाघाट में अपने पैतृक गांव चला गया।

उन्होंने यह भी कहा कि घटना के बारे में पुलिस को सूचित किए जाने के बाद जांच शुरू की गई और पुलिस ने किशोर को बालाघाट में खोज निकाला। उन्होंने बताया कि किशोर को नागपुर लाया गया और हिरासत में ले लिया गया।