यह सांसद स्कूल के बाहर खड़े होकर ‘मास्टरबेट’ कर रहे थे। लेकिन एक महिला ने उनकी इस करतूत का वीडियो बना लिया और इस वीडियो के सामने आने के बाद अब सांसद को अदालत के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ट्यूनीशिया के नव निर्वाचित सासंद का यह वीडियो अलग-अलग सोशल प्लेफॉर्म्स पर भी शेयर किया गया है। इस शेयर कर रहे लोग #EnaZeda या #MeToo जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल भी कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक इस सांसद का नाम Zouheir Makhlouf है। Zouheir Makhlouf ने 6 अक्टूबर को हुए आम चुनाव में Nabeul सीट से जीत हासिल की थी। यह क्षेत्र राजधानी ट्यूनिश से करीब 60 किलोमीटर दूर है। Zouheir Makhlouf, Qalb Tounes (Heart of Tunisia) पार्टी से सांसद चुने गए हैं।
इस पार्टी के प्रमुख मशहूर बिजनेसमैन Nabil Karoui हैं। ‘Express FM radio’ से बातचीत करते हुए अदालत के प्रवक्ता Karim Boulila ने कहा कि प्रॉसक्यूटर जनरल ने सांसद पर लगे यौन उत्पीड़न के आऱोपों की जांच शुरू कर दी है। हालांकि सासंद उस महिला को नहीं जानते जिन्होंने उनका यह वीडियो शूट किया था।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है और इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सासंद एक स्कूल नजदीक कार पार्किंग में अपनी कार की आगे वाली सीट पर बैठ कर यह हरकत कर रहे थे।
वीडियो के वायरल होने के बाद सांसद ने कहा कि वो डायबीटिज के मरीज हैं और उस वक्त वो बोतल में पिशाब कर रहे थे। इधऱ अब इस पूरे मामले पर Qalb Tounes पार्टी ने कहा है कि वो पार्टी सांसद पर लगे आरोप की अंदरुनी जांच भी कर रही है।
इधर सोशल मीडिया पर Zouheir Makhlouf के बारे में कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ महिलाओं ने सामने आकर अपनी आपबीती भी सुनाई है। एक महिला ने ट्वीट करते हुए श्रम मंत्री Saida Ounissi को भी इसमें घसीटा है। बता दें कि Saida Ounissi, islamist-inspired party Ennahdha के सदस्य है।
https://www.youtube.com/watch?v=-tC4ZPdOYrw
महिला ने बताया कि जब वो 12 साल की थीं तब Saida Ounissi ने उन्हें अपनी सफेद रंग की कार में बुलाया था…और उसके बाद से उन्हें आज भी सफेद रंग की कार से डर लगता है। (और…CRIME NEWS)

