मिस्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने 5 साल के बेटे का सिर काट डाला और फिर उसे खा गई। इतना ही नहीं इसके बाद उसने बेटे के शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े किए, उन्हें गर्म पानी में स्टोव पर उबाला और फिर चबा कर निगल गई। यह घटना रूह कंपाने वाली है। इस घटना के बारे में जानकर लोगों के होश उड़ गए। 29 साल की आरोपी महिला हना मोहम्मद हसन पर बेटे यूसुफ की हत्या का मामला चल रहा था मगर कोर्ट ने यह कहते हुए उसे छोड़ दिया कि वह मानसिक तौर पर ठीक नहीं है। कोर्ट ने ऐसी दरिंदगी करने वाली महिला को पागल घोषित कर दिया। इस तरह वह सजा से बच गई। फिलहाल उसका इलाज किया जा रहा है। हालांकि महिला ने पूछताछ में खुद अपना जुर्म कबूल किया था। कोर्ट का कहना था कि वह पैरवी करने के लायक नहीं है।
कोर्ट ने 30 सितंबर को फैसला सुनाते हुए कहा कि उसने बेटे को ‘पागलपन की स्थिति में’ मार डाला था। वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है। हिरासत में लेकर उसका इलाज किया जाना चाहिए। आरोपी महिला को तब पकड़ा गया जब बच्चे के चाचा को उसके शव के टुकड़े बाथरूम में बाल्टी में मिले।
गिरफ्तारी के बाद उसने कबूल किया था कि उसने अपने बेटे का सिर खा लिया क्योंकि वह चाहती थी कि वह हमेशा उसके साथ रहे। उसने बाथरूम में उसके शरीर को कई टुकड़ों में काटा। स्टोर पर गर्म पानी में उबाला और फिर उन्हें चबा कर खा गई।
पति से अलग हो चुकी थी महिला
फैसले से पहले अभियोजक ने तर्क दिया था कि हसन ने उसके बेटे की हत्या कर दी थी क्योंकि उसे डर था कि बेटे की कस्टडी उसके पति को मिल जाएगी। दरअसल, महिला अपने पति से तलाक लेकर अलग हो चुकी थी। बेटे की कस्टडी के लिए कोर्ट में केस चल रहा था।
शुरुआती जांच में उसके खिलाफ सबूत मिले थे। वह एक क्लब से चाकू लेकर आई थी। वारदात को अंजाम देने से पहले उसने अपने घर के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद कर ली थीं। इसके बाद उसने अपने बेटे के सिर पर तीन बार वार किए थे। इस कारण बेटे की मौत हो गई थी। सबूत मिटान के लिए उसने शरीर के कई टुकड़े किए। हालांकि अदालत ने उसकी मानसिक स्तिथि का हवाला देते हुए उसे कड़ी सजा नहीं दी और उसकी मेंटल स्टेटस की जांच के लिए आदेश दिए।
महिला के पति ने क्या कहा
दरअसल, महिला ने दावा किया था कि वह ‘मानसिक बीमारी से पीड़ित है’। उसका अपने बेटे को मारने का कोई इरादा नहीं था। हालांकि पति से अलग होने के बाद वह अकेले रहती थी। जिससे पता चलता है कि वह ठीक थी। उसे पता था कि वह क्या कर रही थी। महिला के पूर्व पति एच.ए. ने कहा कि घटना स्थल पर पुलिस ने उसे बेटे के क्षत-विक्षत शव को देखने से रोक दिया था। वह 4 साल पहले महिला से अलग हो चुका था क्योंकि वह चाहती थी कि वह अपना घर-परिवार छोड़कर उसके साथ आकर रहे। तलाक के दौरान महिला के पति ने सुलह करने की कोशिश की मगर वह अपनी जिद पर अड़ी रही।