ब्राजील में एक मां ने अपनी बेटी की क्रूरता से हत्या कर दी। हत्या के बाद महिला ने बेटी की आंखें निकाल ली। इतना ही नहीं इस महिला ने मृत बच्ची की जीभ भी निकाल ली और उसे खा लिया। 30 साल की इस संदिग्ध महिला का नाम Josimare Gomes da Silva बताया जा रहा है। इस महिला को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि वो दिमागी तौर से बीमार है। पुलिस ने इस महिला को Sao Cristovao शहर में स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
‘The New York Post’ की एक खबर के मुताबिक इस क्रूर हत्याकांड का खुलासा उस वक्त हुआ जब बच्ची के दादाजी घर पहुंचे। रिपोर्टस के मुताबिक उन्होंने बाथरूम के पास से खून निकलता देखा। इसके बाद वो बाथरूम के दरवाजे को तोड़ कर अंदर दाखिल हुए। यहां 5 साल की मासूम लड़की Brenda Carollyne Pereira da Silva जमीन पर लहूलुहान पड़ी हुई थी।
मृतक लड़की के दादा के शिकायत के बाद ही पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया। ‘Newsflash’ की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रेंडा पर कैंची से हमला किया गया था। इस मामले में आऱोपी महिला से जब जांचकर्ताओं ने पूछताछ की तब महिला अलग-अलग भाषा में पुलिसवालों से बातचीत कर रही थी। महिला ने जांचकर्ताओं से कहा कि उसकी बेटी में प्रेत समा गया था और अब प्रेत मर गया।
लड़की की मां को Delmiro Gouveia पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इसके बाद उसे Maceio स्थित जेल में डाला गया। पुलिस के सामने इस महिला ने बेटी की आंखे निकालने की बात से इनकार किया। बहरहाल अब इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस महिला की मानसिक स्थिति की भी जांच-पड़ताल करवा रही है। यहां की पुलिस ने इस हत्याकांड को वीभत्स करार दिया है।