अपनी ही नाबालिग बेटी को जिस्म का सौदा करने के लिए मजबूर करने वाली महिला के खिलाफ लुधियाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। 17 साल की पीड़ित लड़की के यौन यातनाएं सहने की खौफनाक कहानी उस वक्त उजागर हुई जब उसने पुलिस कमिश्नर को एक ख़त लिखा। लड़की की शिकायत के बाद ही उसकी मां पर भारतीय दंड संहिता की धारा 366A, 372 और 373 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

नाबालिग लड़की ने पुलिस कमिश्नर को लिखे अपने खत में आरोप लगाया है कि उसकी मां ने सिर्फ उसे देह व्यापार के धंधे में ही नहीं धकेला बल्कि उसे दूसरे मर्दों के साथ सोने के लिए भी वो मजबूर करती थी। लड़की ने लिखा है कि उसकी मां ने अपने पति के साथ भी सोने के लिए उसे मजबूर किया। लड़की ने बताया कि उसकी मां और पिता के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे। घर में होने वाले विवादों की वजह से लड़की के पिता ने 3 साल पहले घर छोड़ दिया और कहीं और रहने लगें।

लड़की ने आगे लिखा है कि उसकी मां के कई अन्य लोगों से अवैध संबंध भी थे। उसकी मां ने एक युवक से शादी कर ली जो उसका पूर्व प्रेमी भी था। इसके बाद इस महिला ने अपनी बेटी को अपने पति के पास रहने के लिए भेज दिया। लड़की की मां का पति उसे अलग-अलग मर्दों के साथ सोने के लिए मजबूर करता था।

पुलिस कमिश्नर से अपनी आपबीती सुनाते हुए इस लड़की ने कहा कि वो अपनी मां और उसके पति के घर से भाग जाना चाहती थी। उसने कई बार भाग जाने की कोशिश भी की लेकिन पकड़े जाने पर उसकी जमकर पिटाई भी की गई। एक दिन मौका पाकर लड़की किसी तरह वहां से भागने में सफल हो गई। लड़की लुधियाना में अपने पिता के पास पहुंची और उनके साथ रहने लगी।

[bc_video video_id=”5802427603001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

इसी दौरान उसने पुलिस कमिश्नर को खत लिखकर अपने साथ हुई अत्याचार के बारे में बताते हुए न्याय की गुहार लगाई। इस मामले में लड़की की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। (और…CRIME NEWS)