‘बड़ा होकर महिलाओं का यौन शोषण करेंगे’ यहीं बात सोच कर एक मां ने अपने तीन बच्चों को मार डाला। बच्चों की मौत के मामले में 27 साल की इस महिला को अदालत ने अब 37 साल की जेल की सजा सुनाई है। इस महिला को बेरहमी से तीन हत्याएं करने का दोषी पाया गया है।
Brittany Renee Pilkington नाम की यह महिला (Ohio) की रहने वाली बताई जा रही है। महिला के 3 महीने का बच्चा साल 2015 में Bellefontaine स्थित उसके पति के अपार्टमेंट में मृत अवस्था में मिला था। इसी साल महिला का चार साल का बेटा गेविन की भी मौत हो गई थी। वहीं साल 2014 में महिला के एक और बेटे नियाल की मौत हो गई थी।
इन बच्चों की मां ने प्रशासन के सामने तीनों की हत्या करने की बात कबूल की थी। इस महिला ने पुलिस से कहा था कि उसे इस बात की बहुत चिंता थी कि उसके बच्चे बड़े होकर महिलाओं का रेप करेंगे और इसी वजह से उसने अपने बच्चों को मार डाला।
दरअसल Brittany Renee Pilkington खुद भी यौन शोषण का शिकार हो चुकी है। Pilkington के पति Joseph Pilkington ने ही बेहद कम उम्र में उनका यौन शोषण किया था। पुलिसिया जांच में यह बात सामने आई थी कि Joseph Pilkington पहले Brittany Renee Pilkington की मां के साथ रिलेशनशिप में थे। कई दिनों तक जॉन Brittany Renee Pilkington के सौतेले पिता के रूप में रहे। लेकिन जॉन ने अपनी उम्र से करीब 20 साल छोटी लड़की से बाद में शादी रचा ली। साल 2009 में Brittany Renee Pilkington जब 17 साल की थीं तब वो पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं।
इस पूरे मामले में Brittany Renee Pilkington के पति जॉन को भी अपनी पत्नी का कम उम्र में यौन शोषण करने के आऱोप में दोषी पाया गया है। Logan County prosecutor के मुताबिक Pilkington ने अपने बेटों को इसलिए मारा क्योंकि उसके पति उससे ज्यादा अपने बेटों का ध्यान रखते थे।
https://www.youtube.com/watch?v=Cqc2dm98vKk
बचपन में Pilkington ने जहर भी पीया था जिससे वो मानसिक रूप से बीमार रहने लगी थी। यह भी खुलासा हुआ है कि Pilkington के सिर के अंदर गंभीर चोट लगी हुई है। यहां कई लोगों का कहना है कि Pilkington के रहने के लिए जेल ही सबसे सुरक्षित जगह है। (और…CRIME NEWS)
