मुंबई के भीड़भाड़ वाले दादर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में महिला से छेड़खानी औऱ लूटपाट का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले महिला से छेड़खानी की फिक उसका बैग छिनने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसे ट्रेन के बाहर धक्का दे दिया। महिला ट्रेन से बाहर गिर गई। उसे काफी चाटें आई हैं। घटना 6 अगस्त की है। पीड़ित महिला पुणे से सीएसएमटी उद्यान एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। ट्रेन लगभग 8:30 बजे मुंबई के दादर स्टेशन पहुंची। यहीं पर आरोपी गार्ड केबिन से सटे महिला आरक्षित कोच में चढ़ा।

महिला को ट्रेन से नीचे फेंका

पुलिस के अनुसार, जैसे ही ट्रेन चली आऱोपी महिला से छेड़खानी करने लगा। इतना ही नहीं वह महिला से बैग छीनने की कोशिश करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसे ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। पीड़िता महिला घायल हो गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद पीड़ित महिला ने सोमवार को दादर जीआरपी स्टेशन आकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से बात की। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है औऱ मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला का शील भंग करने, हत्या का प्रयास और लूट की कोशिश में चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि हाल-फिलहाल में किसी महिला के साथ मुंबई ट्रेन में छेड़खानी का यह तीसरा मामला है।

मुंबई में फिर आतंकी हमले की धमकी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक बार फिर आतंकी हमले से दहलाने की धमकी का फोन किया गया है। महाराष्ट्र मंत्रालय के कंट्रोल रूम में फोन कर मुंबई में आतंकी हमले की धमकी दिए जाने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने फौरन जांच करते हुए मंत्रालय भवन में फोन करने वाले शख्स की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया और क्या उसकी इस हरकत के पीछे कोई और भी है?