इंटरनेशल फ्लाइट में महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत के बाद 52 साल के आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया गया। यह घटना फ्रैंकफर्ट-बेंगलुरु लुफ्थांसा फ्लाइट की है। कथित तौर पर सो रही महिला के बगल में बैठा शख्स उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जिसके बाद महिला ने पायलट से शिकायत कर अपनी सीट बदलवा ली। यह घटना 6 नवंबर की है।
फ्लाइट में सो रही महिला के साथ शख्स ने की गंदी हरकत
मामले में पुलिस ने बताया कि कथित घटना 6 नवंबर को उस वक्त हुई जब आंध्र प्रदेश के तिरूपति की रहने वाली 32 साल की महिला फ्लाइट में सो रही थी। महिला ने बताया कि जब वह सो रही थी तब उसके बगल में बैठे शख्स ने कथित तौर पर उसके प्राइवेट पार्ट्स को छुआ और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। बाद में महिला ने पायलट से रिक्वेवेस्ट कर अपनी सीट बदलवा ली, क्योंकि आरोपी यात्रा के दौरान उसे परेशान कर रहा था।
महिला ने दर्ज कराई शिकायत
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट के बेंगलुरु में उतरने के बाद महिला ने केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया।
जमानत पर रिहा हुई शख्स
अधिकारी ने कहा कि महिला के साछ छेड़खानी करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत में पेश किया गया। उन्होंने बताया कि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।
जानिए कौन है लुलु मॉल में सरेआम लड़की के साथ अश्लील हरकत करने वाला बुजुर्ग
बेंगलुरु के लुलु मॉल में बुजुर्ग ने एक लड़की के साथ सरेआम छेड़खानी की थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा था कि कैसे बुजुर्ग पास में खड़ी एक लड़की को छूकर उसके साथ गंदी हरकत करता है। वीडियो देख लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था। लोग उस शख्स की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
इससे पहले ही पुलिस आरोपी को पकड़ पाती शख्स ने खुद ही शहर के एक खोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद उसे जमानत ले ली और छूट भी गया। लड़की के साथ मॉल में छेड़खानी करने वाले शख्स की पहचान 63 साल के अश्वथ नारायण के रूप में हुई है। वह बसवेश्वरनगर का रहने वाला है और एक रिटायर स्कूल टीचर है।