दिल्ली के बसई दारापुर इलाके में स्थित ईएसआई (ESI) अस्पताल कैंपस में लड़की के साथ गैंगरेप की खबर से हड़कंप मच गया है। नाबालिग पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 12 घंटे तक बंधक बनाकर उसके साथ हैवानियत की गई। किसी तरह यह लड़की इन हैवानों के चंगुल से निकलकर बदहवास हालत में ESI अस्पताल के सुरक्षा गार्ड तक पहुंची। बीते मंगलवार (10-09-2019) की रात करीब 3.30 बजे यह लड़की पुलिस के पास पहुंच सकी। इस लड़की ने पुलिस के सामने एक भयानक कहानी बयां की है।
जानकारी के मुताबिक यह लड़की मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। 16 साल की नाबालिग नौकरी की तलाश में दिल्ली आई थी। सोमवार को नाबालिग शिवाजी पार्क में वो अकेली बैठी थी। पार्क में 2 लड़के इस नाबालिग को अच्छी नौकरी और मोटी सैलरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ESI अस्पताल के कैंपस में ले गए।
दोनों लड़कों ने अस्पताल कैंपस में बने एक फ्लैट में इस लड़की को बंधक बना लिया। दोनों ने नाबालिग लड़की के साथ फ्लैट के अंदर कई बार गैंगरेप किया। हैरानी की बात यह भी है कि इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद कोई भी शख्स या सुरक्षा गार्ड उस तरफ नहीं गया।
12 घंटे तक लड़की के साथ हैवानियत करने के बाद यह दोनों उसे छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह लड़की फ्लैट से निकलकर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड से मिल सकी। गार्ड ने रात करीब 3.30 बजे पीसीआर पर फोन कर पुलिस को इस बात की जानकारी दी।
लड़की की शिकायत सुनने के बाद पुलिस ने गैंगरेप के दोनों आऱोपी लड़के की पहचान 25 साल के रवि और 24 साल के अंकित के रुप में किया। बासैदरपुर के रहने वाले इन दोनों लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=36g6SlddOFY
इस मामले में पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं समेत पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अब पुलिस दोनों आरोपियों पर कानून के मुताबिक कार्रवाई में जुटी हुई है। (और…CRIME NEWS)

